Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 2

रोहतास का 50 वा स्थापना दिवस भव्य रूप से 2 दिन मनेगा, जानिए क्या क्या खास होगा | Rohtas 50th sthapna divas roadmap

0
Rohtas 50th sthapna divas roadmap
Rohtas 50th sthapna divas roadmap

Rohtas 50th sthapna divas roadmap : जिला पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा गोपनीय स्थित कार्यलय कक्ष में रोहतास जिला के 50 वां स्थापना दिवस बनाए जाने की तैयारी हेतु बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त रोहतास ,श्री शेखर आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी, श्री मनीष वर्मा,अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह,नगर आयुक्त श्री सत्य प्रकाश शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिक्रमगंज, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी नेहा कुमारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस , सहायक आयुक्त मद्य निषेध एवम उत्पाद , जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी के द्वारा भाग लिया गया ।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों से आगामी स्थापना दिवस मनाया जाने हेतु सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए जिला स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाया जाने के संबंध में निम्नांकित निर्देश दिए गए ।

स्थापना दिवस पर वीडियोग्राफी

bihar divas
bihar divas file photo

इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर वीडियोग्राफी एवं स्मारिका पत्रिका जो तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें जिले के सभी विकास कार्यों का उल्लेख किया जाएगा तथा तथा जिले में पोटेंशियल पर फोकस किया जाएगा ।

विषेश व्यक्ति आमंत्रित होंगे

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने रोहतासगढ़ महोत्सव के बुलेट सफारी में खुद बुलेट चलाया
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने रोहतासगढ़ महोत्सव के बुलेट सफारी में खुद बुलेट चलाया

स्थापना दिवस के अवसर पर वैसे सभी लोगों को आमंत्रित किया जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई ,जिनके कारण जिले के बाहर लोग रोहतास जिला को जानते हैं । वैसे व्यक्ति जो किसी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुके हैं तथा अपने सम्यक ज्ञान एवं अनुभव से जिले को मार्ग दिखाना चाहते हो जैसे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, साहित्यकार ,वैज्ञानिक ,उद्योगपति, इत्यादि को आमंत्रित किए जाने का कार्य किया जा रहा है,

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

तथा उन सभी व्यक्तियों को जिला प्रशासन के तरफ से आवश्यक सुविधाएं दिए जाने के संबंध में समीक्षा की गई तथा निदेशित किया गया की आमंत्रित व्यक्तियों के लिए संपर्क पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति निश्चित रूप से कर ली जाए। साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि उन सभी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उनके अनुभव का प्रयोग करते हुए जिले को नए मुकाम तक ले जाया जाएगा ।

मैराथन दौड़

शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह
शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह

दिनांक 06.11.2022 को मद्य निषेध के मद्देनजर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा ताकि व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। इस निहित जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं यथा एंबुलेंस तथा अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था संधारनार्थ व्यापक दिशा निर्देश दिए गए। इस मैराथन दौड़ में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भाग लिए जाने संबंधी निर्देश भी दिए गए।

2 दिन मनेगा स्थापना दिवस

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

जिला स्थापना दिवस 2 दिन मनाया जाएगा जिसमें सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विकासात्मक कार्य एवं चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल प्रदर्शनी आदि फजलगंज स्टेडियम में दिनांक 10.11.2022 को लगाया जाएगा। और इनके माध्यम से लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।

स्वास्थ्य कैंप भी लगेगा

सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया की दिनांक 09.11.2022 को रोहतासगढ में स्वास्थ्य कैंप, दिनांक 10.11.2022 को फजलगंज स्टेडियम में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है तथा उस के माध्यम से जिले में कला संस्कृति के क्षेत्र में भी एक विकासात्मक आयाम देने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

सद्भावना मार्च

50 वे स्थापन दिवस के अवसर पर दिनांक 08.11.2022 को सद्भावना मार्च/ प्रचार रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिनारा स्थित भालूनी धाम से सासाराम स्टेडियम तक बाइक रैली किया जाएगा ,जिसके माध्यम से रोड सेफ्टी संबंधी जागरूकता तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बैनर/ फ्लैक्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किए जाने संबंधी प्रयास किए जाएंगे।

जिला अंतर्गत सेमिनार/गोष्ठी/मुशायरा का भी आयोजन किया जा रहा है 

50th rohtas sthapna divas meeting | जिला पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा गोपनीय स्थित कार्यलय कक्ष में रोहतास जिला के 50 वां स्थापना दिवस बनाए जाने की तैयारी हेतु बैठक की गई।
50th rohtas sthapna divas meeting | जिला पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा गोपनीय स्थित कार्यलय कक्ष में रोहतास जिला के 50 वां स्थापना दिवस बनाए जाने की तैयारी हेतु बैठक की गई।

इस निहित दिनांक 09.11.2022 को तीन जगह पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे जिसमे तुतला भवानी, करमचट डैम, तथा रोहतासगढ सम्मिलित है। प्रत्येक सेमिनार के सफल आयोजन हेतु प्राधिकृत नोडल पदाधिकारियों को इस संबंध में व्यापक दिशा निर्देश दिए गए।

अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए विपक्ष ने दिया धरना, सम्राट चौधरी ने कहा अगला धरना चंदन पहाड़ी पर होगा | samrat chaudhary Dharna for Encroachment Ashok shilalekh sasaram

0
samrat chaudhary Dharna for Encroachment Ashok shilalekh sasaram
samrat chaudhary Dharna for Encroachment Ashok shilalekh sasaram

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम गर्व करते हैं कि देश में जो 8 लघु शिलालेख है उनमें से एक सासाराम में हैं। वहां अवैध कब्जा पर लेकर जितना दिन लड़ना होगा, बुद्धिजीवी, पत्रकार कितनी लंबी लड़ाई लड़ेंगे। यह सरकार को बताना होगा। अवैध कब्जा हटाने का काम जिला प्रशासन को करना ही होगा। कहा कि हम कोई टकराव नहीं चाहते, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन से ही सम्राट अशोक के शिलालेख को अवैध कब्जा से मुक्त करेंगे।

अगला धरना चंदन पहाड़ी पर

अशोक शिलालेख पर अवैध अतिक्रमण करके चादर चढ़ा दिया गया गया है, और चाभी भी हड़प लिया गया है
अशोक शिलालेख पर अवैध अतिक्रमण करके चादर चढ़ा दिया गया गया है, और चाभी भी हड़प लिया गया है

अगर जिला प्रशासन अवैध कब्जा से शिलालेख को मुक्त नहीं कराता है, हम अगला धरना चंदन पहाड़ी पर देंगे। भाजपा की एक ही मांग है अवैध कब्जा से मुक्त करो। हम कही से झुकने वाले नहीं हैं, हम सहयोग करने आए हैं।

डीएम ने मोहर्रम कमिटी के जीएम अंसारी से अशोक शिलालेख का चाभी जप्त करने के लिए एसडीओ को आदेश दिया था
डीएम ने मोहर्रम कमिटी के जीएम अंसारी से अशोक शिलालेख का चाभी जप्त करने के लिए एसडीओ को आदेश दिया था

हम डीएम से यह कहना चाहते हैं कि आप चाहते हैं कि सासाराम में अमन और शंति बना रहे तो शिलालेख को अवैध कब्जे से मुक्त दिलाने का काम करो, नहीं तो आपको जवाब देना होगा।

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

32 साल से बिहार में कानून का शासन नहीं

अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने दिया धरना,
अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने दिया धरना,

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले भी हम लोग इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। लेकिन तब सीएम नीतीश कुमार कहते थे कि कानून अपना काम करेगा। लेकिन 32 साल में हम लालू-नीतीश के राज में हम कानून को खोज रहे हैं, लेकिन कानून मिल नहीं रहा है। यहां सिर्फ तुष्टिकरण का काम हो रहा है, जबभी संप्रदाय विशेष पर बात जाती है तो नीतीश का हाथ कांपने लगता है। कहा कि अरे भाई न्याय के साथ शासन करो.

अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना,
अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना,

नीतीश कुमार डमी सीएम कहा कि अब नीतीश कुमार डमी सीएम है, रबर स्टांप है। रबर स्टांप को मोहर लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे तो तुम्हारा भतीजा तुमको उखाड़ के फेक देगा। बिहार में सुशासन नहीं है, कानून का राज नहीं है। यहां का उपमुख्यमंत्री बयान देता है कि हम ठंडा कर देंगे। लेकिन नहीं जानता कि जनता उनको 2024 में और 2025 में ठंडा कर देगी।

डीएम को सौंपा ज्ञापन

अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए
अशोक शिलालेख को मजार से मुक्त कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए

महाधरना के बाद नेता प्रतिपक्ष ने समाहरणालय पहुंच सम्राट अशोक के शिलालेख को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वो पटना के लिए रवाना हो गए।

सासाराम में बिहार के एकलौते अशोक शिलालेख को बना दिया मजार, भारत के 8 शिलालेख में से एक, 2300 वर्ष पुराना | Ashoka encryption sasaram converted in mazar

0
Ashoka encryption sasaram converted in mazar
Ashoka encryption sasaram converted in mazar

अफगानिस्‍तान के बामियान के बुद्ध के आंसू तो अपने देखे ही होंगे,देखे नहीं है तो सुने होंगे । बामियान में दुनिया में बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। तालिबान ने उसे विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया था । इसी तरह इस्लामिक स्टेट ने भी इराकी पुरातत्व स्थलों को नष्ट किया।

भारत में वैसे हालात नहीं हैं, लेकिन सासाराम के चंदन पहाड़ी की गुफा में महान मौर्य सम्राट अशोक के एक शिलालेख पर मजार बना दिया गया है। आपको बताते चलें कि हिंदुस्तान में अशोक के ऐसे आठ शिलालेख हैं, जिनमें बिहार में केवल एक ही है। इस शिलालेख पर चूने से पोताई करवा चादर चढ़ाई जाती है । पोताई से लिखावट मिटने लगा है ।

चुना पुताई, चादर चढ़ाई से लेकर कजरी बाबा तक का सफर

अशोक शिलालेख चादर चढ़ाने से पहले
अशोक शिलालेख चादर चढ़ाने से पहले

जिस भारत देश से बौद्ध धर्म का प्रसार पूरे विश्व में हुआ, बुद्ध वहीं मौन हैं। उनके अनुयायी, इतिहासकार, पुराविद हतप्रभ हैं, न जाने उन्हें और कितने ‘बामियान’ देखने होंगे। अफगानिस्तान के बामियान में तो तालिबान ने पहाड़ पर बनीं बुद्ध की ऊंची मूर्तियों को विस्फोट से धराशाई कर दिया था, परंतु सासाराम में बुद्ध के संदेश की स्थापना को आस्था की आड़ में देश और दुनिया की नजरों से ओझल कर दिया गया है।

अशोक शिलालेख सासाराम
अशोक शिलालेख सासाराम

अगर सचमुच यहां कोई पीर लेटे होंगे तो वह भी कष्ट में होंगे। कोई भी महात्मा नहीं चाहेंगे कि जिस शिलालेख की पहली ही पंक्ति ‘एलेन च अंतलेन जंबुदीपसि’ यानी जंबू द्वीप भारत में सभी धर्मों के लोग सहिष्णुता से रहें, हो, उस पवित्र पत्थर पर दर्ज संदेश को ओझल कर दिया जाए।

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

क्या है अशोक के लघु शिलालेखोँ में ?

आपको बताते चलें कि देश में ब्राह्मी लिपि में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के संदेश लिखे ऐसे शिलालेख मात्र आठ हैं और बिहार में एकमात्र सासाराम का अशोक शिलालेख ।

अशोक शिलालेख को पढ़ा जा चुका है और कई भाषाओं में इसका अनुवाद उपलब्ध है । इसके बारे में और अधिक जानने के लिए हमारे इस खबर पर आपका स्वागत है देश घूमने से पहले सासाराम में बिहार का एकलौता अशोक शिलालेख घूम लिजिए

अंग्रेजों ने ही महत्व समझकर सन् 1917 में संरक्षित धरोहर घोषित कर दिया था

अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज
अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज

भारत के ज्यादातर धरोहरों की दशा आजादी के बाद बदली है । शेरशाह मकबरा की बात करें तो इसकी स्थिति 1990 के बाद बदली है । लेकिन सासाराम का अशोक शिलालेख इतना महत्वपूर्ण धरोहर है की इसे अंग्रेजों ने ही संरक्षित कर दिया था ।

Ashoka encryption sasaram
Ashoka encryption sasaram

एएसआइ की अधीक्षक गौतमी भट्टाचार्य ने बताया कि सम्राट अशोक के इस महत्वपूर्ण लघु शिलालेख को ब्रिटिश राज में वर्ष 1917 में संरक्षित किया गया था । इसे प्रारंभिक नोटिफिकेशन (संख्या: बीओ 01332 ईई, 14 सितंबर 1917) तथा अंतिम नोटिफिकेशन (संख्या: बीओ 1814 ईई एक दिसंबर 1917) के जरिए अधिग्रहित किया गया था । आपको बताते चलें कि स्वतंत्रता के बाद एएसआइ ने इस शिलालेख को वर्ष 2008 में संरक्षित स्मारक के रूप में अधिसूचित किया।

अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज
अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज

आशिकपुर चंदन गिरी पहाड़ी की चोटी से लगभग 20 फीट नीचे स्थित गुफा में स्थापित शिलालेख के पास एएसआइ ने संरक्षण संबंधी बोर्ड भी लगाया था, परंतु वर्ष 2010 में इस बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया गया और अतिक्रमण का कार्य निरंतर चलता रहा ।

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

शिलालेख पर पोता मजार का चूना, घेराबंदी कर गेट में जड़ा ताला,शाशन प्रशासन को ठेंगा दिखाकर मुहर्रम कमिटी के जी एम् अंसारी ने खुद रख लिया चाभी

डीएम ने मोहर्रम कमिटी के जीएम अंसारी से अशोक शिलालेख का चाभी जप्त करने के लिए एसडीओ को आदेश दिया था
डीएम ने मोहर्रम कमिटी के जीएम अंसारी से अशोक शिलालेख का चाभी जप्त करने के लिए एसडीओ को आदेश दिया था

 

अशोक शिलालेख की घेराबंदी कर गेट में ताला जड़ दिया गया है । शिलालेख के लिखावट पर सफेद मजार के रंग वाले सफेद चूने से पोतवा दिया गया है, उस पत्थर पर हरी चादर ओढ़ाकर किन्हीं सूफी संत की मजार घोषित कर दिया गया है। सालाना उर्स का भी आयोजन हो रहा है।

अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज
अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज

दोबारा गेट लगने के बाद वर्ष 2012 से कजरी बाबा का मजार कहना शुरू कर दिया गया । धीरे धीरे लोगों में यह प्रचारित होने लगा ।

अलेक्जैंडर कन्निघम सासाराम आकर शिलालेख देखे थें

अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज
अशोक शिलालेख का सरकारी पत्राचार दस्तावेज

नवंबर 1875 ई में अलेक्जैंडर कन्निघम भारत आए थे उन्होंने अपनी पुस्तक में इस शिलालेख का जिक्र किया है । कई भाषाओं में इसका अनुवाद भी किया गया है ।20 साल पहले तक सबके लिए यह शिलालेख सुलभ था । लेकिन अब सम्राट अशोक के शिलालेख पर चूना पोतकर धूमिल कर दिया गया है।

डॉ. राजेंद्र सिंह,शिक्षाविद व प्रोफेसर, SP जैन कालेज, सासाराम

कई बार सरकार को पत्राचार कर दी गई जानकारी: एसपी जैन कॉलेज के हिंदी के विभागाध्यक्ष और इस इलाके पौराणिक गतिविधियों पर शोध कर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि वर्ष 2002 में ही कुछ लोगों ने उसे अतिक्रमित कर ‘कजरिया बाबा’ का मजार बना दिया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के द्वारा कई बार बिहार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को पत्राचार किया गया लेकिन कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा सका।

उपेंद्र कुशवाहा को पछाड़ कर बड़े कुशवाह नेता के रूप में उभरने वाले,नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आज सासाराम में करेंगे प्रदर्शन

Ashoka encryption sasaram year 2008
Ashoka encryption sasaram year 2008

इसको लेकर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम की चंदन पहाड़ी पर स्थित सम्राट अशोक के शिलालेख पर कब्जा कर मजार बना लिया गया है ।

स्थानीय नेताओं के साथ वो प्रदर्शन करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय धरोहर को मुक्त करवाया जाए नहीं तो वो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे ।

डीएम ने बिक्रमगंज में किया रात्रि विश्राम , गांव में शिविर लगाकर समस्यायों का किया निपटारा | DM dharmendra kr night camp at bikramganj

0
DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

ज़िले के बिक्रमगंज अनुमंडल के दावथ प्रखंड के सेमरी पंचायत में दिनांक 06 अगस्त 2022 को रात्रि- विश्राम शिविर लगाया गया जो दिनांक 07 अगस्त के पूर्वाह्न तक चला। जिलाधिकारी के जनमानस से ‘सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत तथा पंचायतों में चल रही सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की स्थलीय जांच एवं स्थानीय जनमानस के रोज़मर्रा की समस्याओं से साक्षात्कार करके उनका सम्यक निस्तार करने के उद्देश्य से “रात्रि विश्राम शिविर- सह- अनुश्रवण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिले में रात्रि विश्राम शिविरों की श्रृंखला में यह छठा रात्रि विश्राम शिविर था।

सेमरी गांव में शिविर 

DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

सेमरी के इस शिविर में,आसपास के पंचायतों से ही नहीं बल्कि समीपवर्ती प्रखंडों से भी लोग, जिलाधिकारी महोदय के पास अपनी समस्याएँ और सुझाव लेकर पंचायत सरकार भवन, सेमरी पहुंचे। उक्त अवसर पर पंचायत सरकार भवन सेमरी में उपस्थित स्थानीय जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोहतास ने कहा कि वार्ड एवं ग्रामीण स्तर की समस्याएँ ही सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं ।

रात्रि विश्राम कैम्पों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निदान

DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

रात्रि विश्राम कैम्पों के माध्यम से इन समस्याओं का त्वरित निदान किया जाता है।इस रात्रि विश्राम शिविर का मुख्य उद्देश्य, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन एवं आम जनों से जिला प्रशासन का सीधा संवाद एवं उनके आम दिनचर्या में उपस्थित चुनौतियां के अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं प्रभावी निराकरण है।

संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश 

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं से अपने संबोधन में रूबरू कराते हुए उन सभी के आवेदन पत्र स्वयं संकलित करते हुए उनके सम्यक निस्तार का निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया जो उस शिविर में उपस्थित थे।

सभी विभागों के अधिकारी मौजूद 

DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

इस रात्रि विश्राम शिविर में, जिलाधिकारी के नेतृत्व में ज़िले के सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी द्वारा सेमरी पंचायत में दिनांक 06 अगस्त के अपराह्न एवं दिनांक 07 अगस्त के पूर्वाह्न में पंचायत के सभी 16 वार्डों में वार्डवार जांच टीम के रूप में, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी तथा विकासपरक योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जांच की गई। इस समग्र जांच का मंतव्य सहित जांच प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा को दिनांक 07 अगस्त के अपराह्न में ही उपलब्ध कराया जाना है जिसके आलोक में, जिलाधिकारीद्वारा अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही हुई तो होगी कठोर कार्यवाई 

DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

वार्डवार जांच दलों द्वारा, सरकार की सात निश्चय योजना के तहत नाली/गली, नल-जल, मनरेगा के कार्यों,आंगनबाड़ी, पीडीएस, विद्यालय आदि की जांच की गई।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जांच के क्रम में पाई गई गड़बड़ियों अथवा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर पाई गई शिथिलता अथवा लापरवाही की दशा में संबंधित पदाधिकारियों /कर्मियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने फौरन वार्ड 3 के टंकी से उक्त घरों में पानी के लिए कनेक्शन का निर्देश दिए

Advertisement**

जिलाधिकारी के गांव भ्रमण के दौरान वार्ड 2 के अंतिम चार घरों में नल जल योजना का पानी नहीं आ रहा था, जिसकी शिकायत वार्ड 2 निवासी भरत पासवान ने जिलाधिकारी  से की और साथ ही निराकरण भी बताया कि वार्ड 3 का नल जल योजना का टंकी उनके घर के समीप है, वहां से कनेक्शन होने पर पानी आ सकता है, जिसपर जिलाधिकारी ने फौरन वार्ड 3 के टंकी से उक्त घरों में पानी के लिए कनेक्शन का निर्देश दिए।

Advertisement**
Advertisement**

साथ ही वार्ड 03 के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 124 का निरीक्षण किया गया। जिसमे बच्चों के बैठने हेतु जगह अपर्याप्त पाया गया। इसके साथ वार्ड 02 में जर्जर भवन में संचालित केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को केंद्र स्थानातरण हेतु निदेेश दिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना में श्रमिकों के बकाया भुगतान हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को शीघ्र भुगतान हेतु निदेेश दिया गया।

200 लोगों के आवेदन एवं परिवादों का निष्पादन का आदेश 

उक्त रात्रि विश्राम शिविर के दौरान 06 अगस्त के संध्या प्रहर एवं 07 अगस्त के प्रातः कुल मिलाकर लगभग 200 लोगों के आवेदन एवं परिवादों को जिलाधिकार ने उपस्थित अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर ग्रहण करते हुए उनमे से अधिसंख्य मामलों यथा पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड निर्माण कार्य, दिव्यांगों का दिव्यांगता सर्टिफिकेट, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन आदि के संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

पंचायत भ्रमण में ये कार्य भी हुए 

DM dharmendra kr night camp at bikramganj
DM dharmendra kr night camp at bikramganj

भूमि विवादों के संबंध में भी उन्होंने अनुमंण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज एवं अंचलाधिकारी दावथ को प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। शिविर की एक बड़ी उपलब्धि पात्र लाभुकों को शिविर के दौरान ही राशन कार्ड तथा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ जिलाधिकारी महोदय के हाथों से दिया जाना रहा। शिविर के दौरान 40 लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी अपने पंचायत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी प्रभावी ढंग से लोगों को संदेश दिया।

डीएम,एसपी फूल फॉर्म में, ताबातोड़ निरीक्षण और वेतन पर रोक , सदर अस्पताल से सासाराम थाना तक हड़कंप | Dm -SP in Action Salary Break in sadar hospital

0
Dm -SP in Action Salary Break in sadar hospital
Dm -SP in Action Salary Break in sadar hospital

Dm -SP in Action Salary Break in sadar hospital ( break on salary of multiple govt employees in sasaram) : आज दिनांक 2505.2022 को 10:45 बजे पूर्वाहन में जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सदर अस्पताल सासाराम में जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया

सरकारी कर्मी अपने मन से गायब रहते हैं

सदर अस्पताल सासाराम में निरीक्षण करते डीएम
सदर अस्पताल सासाराम में निरीक्षण करते डीएम

निरीक्षण के दौरान डॉ० नंदकिशोर चतुर्वेदी (RBSK), राजीव कुमार (DCQA), सैयद इमाम मजहर (लिपिक), राजीव राय (लिपिक), लालधारी सिंह (परिचारी), संयोग कुमार (कार्यपालक सहायक), देवेन्द्र मोची (परिचारी) अनुपस्थित पाये गये तथा संजीव मधुकर (DPC) बिना पूर्वानुमति के अवकाश पर पायें गये।

इन कर्मियों पर गिरा है गाज,वेतन पर रोक

सदर अस्पताल सासाराम में निरीक्षण करते डीएम
सदर अस्पताल सासाराम में निरीक्षण करते डीएम

इस संबंध मे जिला परियोजना प्रबंधक से कारणपृच्छा की गई। इसके साथ-साथ मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (CMO) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार, अंशु वाश, राजीव कुमार, संतोष कुमार (लिपिक) अनुपस्थित पाये गये तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) के कार्यालय में अर्जुन कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाये गये।
उपरोक्त सभी अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों के वेतत निकासी पर रोक लगाई गई है ।

टाईम पर आने का निर्देश

साथ ही कार्यालय प्रधान को निदेश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कार्यालय कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे एवं अनुपस्थिति की स्थिति मे आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

दूसरी तरफ नोखा में भी डीएम पहुंच गए

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

आज दिनांक 25.05.2022 को 09:00 बजे दिन में जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा प्रखंड नोखा के पंचायत धर्मपुरा में वार्ड संख्या 02 एवं 03 अंतर्गत विभिन्‍न योजनाओं का स्थलीय जॉच किया गया।

तकनीकी सहायक के वेतन पर रोक

जाँच के क्रम मे वार्ड संख्या-02 मे क्रियान्यवित नल जल योजना में कार्यरत्‌ नहीं पाया गया तथा वार्ड संख्या-02 मे दुरस्थ घरों मे जलापूर्त्ति की समस्या पायी गई। इस संबंध श्रीमती ज्योति कुमारी (तकनीकी सहायक) से कारणपृच्छा करते हुये वेतन निकासी पर रोक लगाई | साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोखा को निदेश दिया गया कि दुरस्थ घरो मे जलापूर्त्ति पहले प्रारंभ करें अथवा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

आंगनबाड़ी का निरीक्षण

ऑगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नोखा को निदेश दिया गया कि लाभुकों को पोशाक की राशि शीघ्र हस्तांतरित करना सुनिश्चित करे।

राशन वितरण में जांच का निर्देश

निरीक्षण के क्रम मे आमजनों से राशन वितरण के संबंध मे शिकायते प्राप्त हुई जिस पर प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी, नोखा को विस्तृत जॉच हेतु निदेश दिया गया। साथ ही पंचायत सरकार भवन धर्मपुरा का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया
गया ।

सासाराम थाना का निरीक्षण करने  पहुंचे एसपी आशीष भारती

सासाराम पुलिस स्टेशन  में निरीक्षण करते एसपी
सासाराम पुलिस स्टेशन में निरीक्षण करते एसपी

आज दिनाँक 25.5.22 को पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा सासाराम थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान, वारंट/इस्तेहार/कुर्की का त्वरित निष्पादन, सभी वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने, अवैध खनन/परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने, विधि व्यवस्था संधारण, यातायात संधारण तथा संचिकाओं के बेहतर संधारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

फरियादियों को सुना

सासाराम में निरीक्षण करते एसपी
सासाराम में निरीक्षण करते एसपी

इसके अतिरिक्त सासाराम नगर थाना में आए हुए आम जनों के फरियाद को सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

आम जनता से पुलिस का व्यवहार सुधारने का निर्देश

सासाराम पुलिस स्टेशन  में निरीक्षण करते एसपी
सासाराम पुलिस स्टेशन में निरीक्षण करते एसपी

आम जनों से उचित व्यवहार तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष सासाराम नगर तथा सासाराम नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

शेरशाह सूरी महोत्सव 2022 का समापन, सलमान अली के गानों पर झूम उठे शहरवासी | Shershah Mahotsav 2022

0
Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

दिनांक 22 मई को सासाराम नगर के फजलगंज स्टेडियम में, दो- दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दूसरा और अंतिम दिन काफी भव्यता से सम्पन्न हुआ ।

गरिमामयी उपस्थिति 

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022 year

उक्त कार्यक्रम में,जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार ,ज़िला जज श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, श्री आशीष भारती, डीडीसी,

Shershah Mahotsav 2022 year
Shershah Mahotsav 2022 year

रोहतास श्री शेखर आनंद, एडीजे श्री सुनील सिंह, श्री बी के राय, ऐसीजेएम श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कई जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सूफियाना वातावरण 

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

मनमोहक सूफी सेतु गायन से दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बिहार की महिला सूफी कोरस टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

प्रसिद्ध सूफी गीत” दमादम मस्त कलंदर “पर सभी दर्शक झूम उठे।

बॉलीवुड कलाकारों का आगमन

मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली
मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली

तत्पश्चात, मुम्बई से आये कलाकार द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय बीट्स पर कोरस नृत्य प्रस्तुत किया गया। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली और अदिति पान द्वारा एक से बढ़ कर एक सुरीले बॉलीवुड हिट नंबर्स प्रस्तुत किये गए।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

अपने सूफियाना गीतों और ज़ोरदार आवाज़ से सलमान अली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लोक गायन

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

लोक गायिका रानी सिंह द्वारा भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए। उनके द्वारा गया गया बिहार की मिट्टी का गीत “अंगुरिया में डंसले बिया नगिनिया हो, सखी पिया के बुलाई दा” को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बैंड और गिटार 

शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह

बैंड और गिटार टीम तथा बेहतरीन कोरियोग्राफी /बैकग्राउंड नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन 

शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह
शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

उन्होंने अपने समापन संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की विशेषकर युवा महिलाओं की उपस्थिति ना केवल उत्साहवर्धक है बल्कि यह बदलते बिहार के सामाजिक परिदृश्य को भी रेखांकित करता है।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति और इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी। आपको बताते चलें की आज दिनांक 23 मई को सासाराम रेडियो स्टेशन से भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा , कार्यक्रम से संबधित विडिओ देखने के लिए (CLICK**) हमारा फेसबुक पेज Sasaram Ki Galiyan जरूर चेक कीजिये ।

21 और 22 मई को होगा भव्य शेरशाह महोत्सव, रोड मैप तैयार | Shershah Mahotsav on 21-22 may 2022 sasaram

0
Shershah Mahotsav on 21-22 may 2022 sasaram
Shershah Mahotsav on 21-22 may sasaram

आज दिनांक 11 मई, 2022 को जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव (Shershah Mahotsav on 21-22 may 2022 sasaram) के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसडीओ, सासाराम , संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी यथा सामान्य शाखा प्रभारी,गोपनीय शाखा प्रभारी, डीटीओ, ndc, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, भवन प्रमंडल,स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, डीपीओ, icds, आदि पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महान शासक शेरशाह सूरी ना केवल बिहार के बल्कि सम्पूर्ण भारत के एक पराक्रमी शासक थे । जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा निर्मित, जिला मुख्यालय स्थित शेरशाह का मकबरा मध्यकालीन स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है जो आज भी विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी

शेरशाह सूरी का मकबरा भारतीय इतिहास की एक बेमिसाल धरोहर है और रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के अभिवर्धन के दृष्टिगत राज्य सरकार की ओर से भव्य शेरशाह महोत्सव काआयोजन किया जाएगा।

प्रभात फेरी से शुरू होगा शेरशाह महोत्सव

दिनांक 21 एवं 22 मई को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय समारोह में, दिनांक 21 मई को सासाराम रेलवे स्टेशन से शेरशाह के मक़बरे तक एक आकर्षक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

मुशायरे एवं गोष्ठी का आयोजन

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

दिनांक 21 मई को ही पूर्वाह्न 11 बजे फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में, महान शासक शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व तथा कार्यों पर आधारित मुशायरे एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

दिनांक 21 मई एवं दिनांक 22 मई को न्यू स्टेडियम, फजलगंज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को शिरकत करने का मौका दिया जाएगा।

जिलास्तरीय कमेटी का गठन होगा

शेरशाह महोत्सव 2022 लिए बैठक से तस्वीर
शेरशाह महोत्सव 2022 लिए बैठक से तस्वीर

उक्त अवसर पर शेरशाह महोत्सव का महत्व बताते हुए एक बुकलेट तथा ऑडियो विजुअल कंटेंट भी तैयार कर उसे महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत करने का फैसला किया गया। महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियों के लिए एक जिलास्तरीय कमेटी भी गठित करने का निर्णय लिया गया ताकि शेरशाह महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न किया जा सके।

मदर्स डे से पहले दहेज के लिए सासाराम कि मदर को आमिका अली ने मार डाला, 1 वर्ष का बच्चा बिना मां का हो गया | Sad Mothers Day 2022

0
Sad Mothers Day 2022
Sad Mothers Day 2022

Sad Mothers Day 2022 : रात में पति के साथ सो रही एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की रात शहर के इमली आदमखानी मोहल्ले में हुई। जहां आमीद अली की पत्नी साजिया प्रवीण की संदेहास्पद मौत हो गई ।

मौत की खबर आग की तरह फ़ैल गई

शनिवार की सुबह साजिया की मौत होने की खबर देखते ही देखते मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। सूचना पर मोहल्ले के लोग आमिद के घर पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

जिसके बाद महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मृत महिला का भाई भी पहुंच गया। जिसने बहन का शव देखते ही ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

रस्सी से गला दबाकर हत्या 

पुलिस के बयान के अनुसार महिला को रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

आमिका अली ने हत्या में संलीप्ता स्वीकारा

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

शुक्रवार की रात में नगर थाना क्षेत्र के इमली आदम खां वार्ड नंबर-16 निवासी सादिक अली का पुत्र आमिका अली अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस के बयान के अनुसार आमिका ने इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है ।

एफआईआर दर्ज

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका साजिया प्रवीण के भाई दराब अख्तर ने नगर थाने में बहन की हत्या को लेकर पति सहित ससुराल के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मुख्य आरोपी अमिका अली गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अमिका अली
मुख्य आरोपी अमिका अली

महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना सासाराम की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी व पति आमिका अली को गिरफ्तार कर लिया।

दहेज हत्या की बात | Sad Mothers Day 2022

मृतका की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने “सासाराम कि गलियां” को लिखित में बताया की उक्त मृतका को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था । कई बार मार पीट की घटनाएं हुई हैं । उन्होंने साहस के साथ दुखी मन से कहा की अपनी ममेरी बहन को इंसाफ दिला कर रहेंगी । आपको बताते चलें की मृतका की सास इशरत सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं ।

छापेमारी अभी भी जारी है

सासाराम पुलिस ने बताया की अन्य अभियुक्तों के लिए छापेमारी जारी है । जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Sasaram Ki Galiyan गरीब बस्ती में खुशियाँ बांट उन्हे भी समाज का हिस्सा होने का अनुभव करा रहा है | Sasaram Ki Galiyan is spreading happiness in slum areas through sweets 2022

0
Sasaram Ki Galiyan is spreading happiness in slum areas through sweets
Sasaram Ki Galiyan is spreading happiness in slum areas through sweets

अभिभावकों को प्रणाम और अनुजों को ढेर सारा प्यार,
कल शाम मां ताराचण्डी से आशिर्वाद प्राप्त करने के पश्चात् गरीब आदिवासी बस्ती में Sasaram ki Galiyan के द्वारा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गो में मिठाई का वितरण किया गया है । मैं मनीष मौर्या, सुधांशु भारद्वाज और राज कमल जी इस कार्यक्रम के लिए ताराचण्डी स्थित आदिवासी बस्ती में आए हुए हैं ।

"सासाराम की गलियां " द्वारा ताराचंडी धाम के पास आदिवासी बस्ती में सेवा
“सासाराम की गलियां ” द्वारा ताराचंडी धाम के पास आदिवासी बस्ती में सेवा

हनुमान जयंती, रामनवमी के अवसर पर हम सभी लोगों ने अपने अपने घरों में खुशियां मनाई थी । लेकिन गरीबों के नसीब में पर्व त्योहार का रंग फीका ही रहता है । ऑफिस में बिजी होने के कारण उस दिन हमलोग कार्यक्रम नहीं कर पाए थें । लेकिन हमने निश्चय किया था की जल्द से जल्द जब भी समय मिलेगा गरीबों के साथ पर्व त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा ।

वंचितों के साथ खुशियां मनाते राष्ट्रिय टीवी चैनल न्यूज़ 24 के ट्रेनी पत्रकार राज कमल जी

नर सेवा ही नारायण सेवा है । हम सभी लोगों को अपने समर्थानुसार यथासंभव समय और धन समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए निकालना चाहिए । उनलोगो की खुशियों और दुखों में शामिल होना चाहिए ।

"सासाराम की गलियां " द्वारा ताराचंडी धाम के पास नर सेवा ही नारायण सेवा का अनुभव
“सासाराम की गलियां ” द्वारा ताराचंडी धाम के पास नर सेवा ही नारायण सेवा का अनुभव

जिस बस्ती में हम लोगों ने मिठाइयों का वितरण किया है, वहां के लोगों ने बताया की सरकारी बिजली मिस्त्री सरकारी पानी टंकी / मोटर खराब होने पर हर घर से 150 रुपए अवैध रूप से लेता है । प्रथम दृष्टया वार्ड और मुखिया पर संदेह हो रहा है । शनिवार और रविवार को पुनः ऑफिस की छुट्टी होने पर इस मामले को लेकर अधिकारियों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों से बात किया जाएगा ।

माँ ताराचंडी धाम के पास कोल (आदिवासी) बस्ती
माँ ताराचंडी धाम के पास कोल (आदिवासी) बस्ती

गरीब लोग हर बार इतने पैसे नहीं दे सकते हैं । और सरकार के तरफ से ऐसा कोई नियम भी नही है । जब शहर के संपन्न लोग सरकारी मोटर खराब होने पर पैसे नहीं देते हैं तो गरीब कैसे देंगे ?

माँ ताराचंडी धाम के पास कोल (आदिवासी) बस्ती में सेवा
माँ ताराचंडी धाम के पास कोल (आदिवासी) बस्ती में सेवा

“सासाराम कि गलियां” इस जनसमस्या को सुलझाने के लिए चिंतित तथा गंभीर है । अगर इनकी समस्या सुलझ गई तो इससे बड़ी सेवा कुछ भी नही हो सकती है । ताराचण्डी के आस पास रहने वाले गरीब असली जरूरतमंद है । उनका जीवन बहुत ही मुश्किलों भरा होता है । खास बात यह है की, यहां के लोग अच्छे भी होते हैं । असामाजिक कार्यों में संलिप्त नहीं होते है और कार्यक्रम के दौरान छीना झपटी, गाली गलौज ,झगड़ा इत्यादि नही करते है ।

"सासाराम की गलियां " द्वारा ताराचंडी धाम के पास नर सेवा
“सासाराम की गलियां ” द्वारा ताराचंडी धाम के पास नर सेवा

👉 नोट : साथियों , इस कार्यक्रम में आपके द्वारा दिए गए पैसों में से एक भी रुपया उपयोग नहीं किया गया है । हमने अपने सैलरी से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है । आपके पैसे सुरक्षित हैं । 13 नवंबर 2020 को हमने बताया था की आपके दिए हुए पैसों में से 4,511 रुपए बचे हुए हैं । वह अभी भी सुरक्षित ही है । अगर आपको याद नहीं है तो मेरे ऊपर क्लिक करके फिर से हिसाब पढ़ लीजिए 

गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल के सासाराम आगमन से पूर्व डीएम,एसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं | Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022

0
Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022
Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022

Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022 : भारत सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह और राज्यपाल के सासाराम आगमन से पूर्व स्थानीय गोपाल नारायन विश्वविधालय में डीएम , एसपी और अन्य वरीय अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है । पूरे दल बल के साथ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं ।

जीएनएसयू का प्रथम दीक्षांत समारोह

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी
केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी

आपको बताते चलें की गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार सासाराम के प्रथम दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं गृह मंत्री भारत ,श्री अमित शाह । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समोराह को संबोधित करेंगे ।

राज्यपाल भी आ रहे हैं

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी
केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में राज्यपाल फागू चौहान शामिल होने । केन्द्रीय गृह मंत्री और राज्यपाल आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां चल रही हैं ।

कार्यक्रम की रूप रेखा 

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते अधिकारी
केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते अधिकारी

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुलाधिपति सह बीजेपी राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के लगभग 800 छात्रों को उपाधि प्रदान करने के लिए आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में 23 अप्रैल को भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा राज्यपाल फागू चौहान का आगमन गोपाल नारायण विश्वविद्यालय परिसर में होगा ।

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्वअधिकारीयों का जमावड़ा
केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पूर्व अधिकारीयों का जमावड़ा

दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक कार्यक्रम होगा । दीक्षांत समारोह के दौरान जीएनसीयू के सभी संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि व मेडल भी प्रदान किया जाएगा ।

गोपाल नारायण यूनिवर्सिटी में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां

श्री गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित देव मंगल सभागार का उद्घाटन भी विशेष अतिथियों द्वारा किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है , जो की कार्यक्रम की सफलता में जी जान से मेहनत कर रहे हैं ।

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में आरा भी जाएंगे अमित शाह : सम्राट चौधरी, मंत्री बिहार सरकार

Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022
Amit Shah Coming Sasaram 23 April 2022

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने “सासाराम कि गलियां” को फोन पर बताया की 23 अप्रैल को आरा में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर 75 तिरंगों को जोड़कर एक श्रृंखला भी बनाया जाएगा ।

error: Content is protected !!