HomeSasaram4. Mitti Ki Khushboo21 और 22 मई को होगा भव्य शेरशाह महोत्सव, रोड मैप तैयार...

21 और 22 मई को होगा भव्य शेरशाह महोत्सव, रोड मैप तैयार | Shershah Mahotsav on 21-22 may 2022 sasaram

दिनांक 21 मई एवं दिनांक 22 मई को न्यू स्टेडियम, फजलगंज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को शिरकत करने का मौका दिया जाएगा । सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के अभिवर्धन के दृष्टिगत राज्य सरकार की ओर से भव्य शेरशाह महोत्सव काआयोजन किया जाएगा ।

आज दिनांक 11 मई, 2022 को जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव (Shershah Mahotsav on 21-22 may 2022 sasaram) के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसडीओ, सासाराम , संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी यथा सामान्य शाखा प्रभारी,गोपनीय शाखा प्रभारी, डीटीओ, ndc, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, भवन प्रमंडल,स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, डीपीओ, icds, आदि पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महान शासक शेरशाह सूरी ना केवल बिहार के बल्कि सम्पूर्ण भारत के एक पराक्रमी शासक थे । जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा निर्मित, जिला मुख्यालय स्थित शेरशाह का मकबरा मध्यकालीन स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है जो आज भी विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी

शेरशाह सूरी का मकबरा भारतीय इतिहास की एक बेमिसाल धरोहर है और रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के अभिवर्धन के दृष्टिगत राज्य सरकार की ओर से भव्य शेरशाह महोत्सव काआयोजन किया जाएगा।

प्रभात फेरी से शुरू होगा शेरशाह महोत्सव

दिनांक 21 एवं 22 मई को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय समारोह में, दिनांक 21 मई को सासाराम रेलवे स्टेशन से शेरशाह के मक़बरे तक एक आकर्षक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

मुशायरे एवं गोष्ठी का आयोजन

  • WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
    Advertisement**
  • Royal Crockery Sasaram
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
    Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • swadeshi Restaurant add
    Advertisement**
  • daksha
    **Advertisement
  • banner

दिनांक 21 मई को ही पूर्वाह्न 11 बजे फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में, महान शासक शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व तथा कार्यों पर आधारित मुशायरे एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

दिनांक 21 मई एवं दिनांक 22 मई को न्यू स्टेडियम, फजलगंज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को शिरकत करने का मौका दिया जाएगा।

जिलास्तरीय कमेटी का गठन होगा

शेरशाह महोत्सव 2022 लिए बैठक से तस्वीर
शेरशाह महोत्सव 2022 लिए बैठक से तस्वीर

उक्त अवसर पर शेरशाह महोत्सव का महत्व बताते हुए एक बुकलेट तथा ऑडियो विजुअल कंटेंट भी तैयार कर उसे महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत करने का फैसला किया गया। महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियों के लिए एक जिलास्तरीय कमेटी भी गठित करने का निर्णय लिया गया ताकि शेरशाह महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न किया जा सके।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular