HomeSasaram4. Mitti Ki Khushbooनवरात्र में स्वर्ग-सा सज उठता है मां ताराचण्डी धाम, दर्शन को उमड़ता...

नवरात्र में स्वर्ग-सा सज उठता है मां ताराचण्डी धाम, दर्शन को उमड़ता है जनसैलाब | Tarachandi Navaratri

घंटियों की गूँज, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और फूलों से सजा माँ का दरबार... नवरात्र में जहाँ तक नज़र जाए, बस आस्था और भक्ति का संसार। कोई मन्नत लेकर आता है, कोई माँ के दर्शन की आस में, और सासाराम का ताराचण्डी धाम बन जाता है श्रद्धा का अद्भुत संसार।

Tarachandi Navaratri : शारदीय नवरात्र शक्ति की महादेवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व है। नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना, हवन और पूजन शुरू हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां की सच्चे मन से उपासना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Tarachandi Navaratri: नवरात्रि में मां ताराचण्डी का विशेष रूप

Tarachandi Navaratri में मां ताराचण्डी का विशेष श्रृंगार, सासाराम
नवरात्रि में मां ताराचण्डी का विशेष श्रृंगार

शारदीय नवरात्र में नगर देवी मां ताराचण्डी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मां को तरह-तरह के रत्नों से सजाया जाता है। मां के इस रूप का दर्शन करने वाले देखते ही रह जाते हैं।

मंदिर की सुंदरता

शारदीय नवरात्र में रोशनी से सजा मां ताराचण्डी मंदिर सासाराम
शारदीय नवरात्र में सजा मां ताराचण्डी मंदिर

नवरात्र में मां ताराचण्डी धाम की सुंदरता देखते ही बनती है। फूलों और लाइटों से पूरा धाम परिसर ढक जाता है। मंदिर की घंटियों और उनसे निकलने वाली मधुर ध्वनियों से वातावरण मंत्रमुग्ध हो जाता है।

कैमूर पहाड़ी की गोद में स्थित इस धाम का प्राकृतिक सौंदर्य इसकी सुंदरता को और बढ़ा देता है। मां के इस पवित्र स्थान की पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानने के लिए मां ताराचण्डी धाम का इतिहास और पौराणिक कथा भी पढ़िए।

धूप-अगरबत्ती की खुशबू… अहाहा!

सासाराम के मां ताराचण्डी धाम में नवरात्रि का भक्तिमय वातावरण
मां ताराचण्डी धाम में नवरात्रि का भक्तिमय वातावरण

नवरात्र में मां ताराचण्डी धाम का वातावरण धूप, अगरबत्ती और फूलों की खुशबू से पुलकित हो उठता है। स्वर्ग-सी अनुभूति होती है।

उमड़ता है जनसैलाब

Tarachandi Dham Navratri में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़, सासाराम
नवरात्र में मां ताराचण्डी के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

नवरात्र के समय दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं दूसरी तरफ सासाराम शहर के स्थानीय निवासी भी अपनी नगर देवी मां ताराचण्डी की विशेष पूजा-अर्चना के लिए सज-धजकर आते हैं। नवरात्र में लाखों की संख्या में लोग मां ताराचण्डी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

इस आस्था के साथ धाम का ऐतिहासिक महत्व भी जुड़ा हुआ है। रोहतास जिला प्रशासन के अनुसार, कैमूर पहाड़ी की प्राकृतिक गुफा में स्थित इस मंदिर परिसर में 12वीं सदी के खरवार वंश के शासक प्रताप धवलदेव का शिलालेख भी मौजूद है। मां ताराचण्डी धाम के इस ऐतिहासिक पक्ष को जानने के लिए राजा प्रताप धवल के शिलालेख और जाली ताम्रपत्र का इतिहास पढ़ सकते हैं।

आप सभी से विनम्र अपील

धर्मो रक्षति रक्षितः — अर्थात तुम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा जरूर करेगा।

शारदीय नवरात्र में मां ताराचण्डी धाम सासाराम की सुरक्षा व्यवस्था
नवरात्र में मां ताराचण्डी धाम की सुरक्षा व्यवस्था

आस्था से पर्यटन तक: मां ताराचण्डी धाम के विकास का साझा संकल्प

नवरात्र की रौनक भले ही नौ दिनों की हो, लेकिन मां ताराचण्डी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था सालभर बनी रहती है। जरूरत है कि इस पवित्र धाम की महिमा, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व की पहचान देश-दुनिया के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

मां ताराचण्डी धाम केवल श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि सासाराम की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक पर्यटन की एक महत्वपूर्ण धरोहर भी है। आवश्यक है कि सरकारी स्तर पर इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्यटन विकास के लिए ठोस पहल हो। धाम को बिहार के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में उचित पहचान मिले, ताकि सासाराम में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हों।

इस प्रयास में आपकी भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इस लेख को अपने मित्रों और सगे-संबंधियों तक पहुंचाइए। उन्हें मां ताराचण्डी की महिमा से परिचित कराइए और कभी सासाराम आकर मां के दर्शन करने के लिए आमंत्रित कीजिए।

जीवन की भागदौड़ में कुछ पल आस्था, सेवा और अच्छे कर्मों के लिए भी निकालिए। क्योंकि अंततः इंसान की पहचान उसकी संपत्ति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों और समाज के लिए किए गए योगदान से होती है।

आइए, मां ताराचण्डी के प्रति अपनी श्रद्धा को इस धाम के संरक्षण, सम्मान और विकास का संकल्प बनाएं।

जय मां ताराचण्डी!

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular