HomeSasaram6. issuesचुनाव बाद उखड़ गया जी.टी रोड से बैरकेटिंग भी - चार दिन...

चुनाव बाद उखड़ गया जी.टी रोड से बैरकेटिंग भी – चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात

जी.टी रोड से बैरकेटिंग  : शहर के अति व्यस्ततम पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास स्थित कलेक्टरिएट के सामने जी टी रोड पर नामांकन के समय अस्थाई बैरकेटिंग लगाया गया था, जिससे सड़क जाम से थोड़ा निजात मिलता था ।

aura add
**Advertisement

वैसे होना तो वहां लोहे का परमानेंट ग्रिल चाहिए था, लेकिन लकड़ी का टेम्पररी जुगाड ही सही बीच सड़क पर इस तरफ से उस तरफ करना मुश्किल था । आपको जान कर हैरानी होगा की नामांकन और चुनाव बिताते ही बैरकेटिंग उखाड़ लिया गया ।

व्यवस्थित डिवाइडर नहीं होने से सड़क जाम

IMG 20200918 WA0010 compress44 1
**Advertisement

जी टी रोड पर व्यवस्थित डिवाइडर नहीं होने से भीड़ नियंत्रण में काफी परेशानी होती है , ठेले,खोमचे, बाइक सवार और पैदल राहगीर अपने मर्जी अनुसार कहीं से भी सड़क पार करने लगते हैं ।

keerana
**Advertisement

बीच सड़क से सड़क पार करने के कारण पीछे की गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं , जिसके कारण सड़क जाम विकराल रूप धारण कर लेता है ।

शहर के किसी भी सड़क पर डिवाइडर नहीं

जी टी रोड के अलावे अन्य प्रमुख सड़कों की बात करें तो गौरक्षणी से गुजरने वाली सासाराम पटना स्टेट हाईवे , रौजा रोड,रौजा रोड नंबर 1, रौजा रोड नंबर 2 , जगदेव पथ, धर्मशाला रोड इसमें शामिल हैं । इनमे से किसी के ऊपर डिवाइडर नहीं है ।

daksha
**Advertisement

आपको बताते चलें कि ऊपर के कुछ सड़के तो इतनी सकरी हैं कि उन्हें सड़क बोलने में भी 2 बार सोचना पड़ता है । जगदेव पथ और धर्मशाला रोड ने गली का रूप धारण कर लिया है ।

कौन है जिम्मेवार ?

शहर के सौंदर्यीकरण और व्यस्थित नहीं होने के लिए सबसे प्रमुख जिम्मेवार नगर पालिका है । किसी भी शहर के देख रेख, सुविधाओं, ड्रेनेज,गंदगी और सौंदर्यीकरण की जिम्मेवारी वहां के नगर पालिका की होती है ।

banner

 

इसके साथ राज्य सरकार के तरफ से प्रतिनिधि स्थानीय विधायक और जिलाधिकारी तथा केन्द्र सरकार के तरफ से प्रतिनिधि स्थानीय सांसद भी जिम्मेवार होते है ।

परन्तु लोकल शहरी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ही नगर पालिका के कॉन्सेप्ट की उत्पत्ति हुई थी । लोकल स्तर के समस्याओं के लिए नगर पालिका / पंचायत / निगम ही अधिक जिम्मेवार होता है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular