Rohtas Won Mla Election 2020 : जिला रोहतास के सातों विधानसभा चुनाव के रिज़ल्ट ने यह साबित कर दिया है कि इस बार युवा, मजदूर और महिला मतदाताओं में भी तेजस्वी यादव का जादू सिर चढ़कर बोला है । इस बार के चुनाव में कई नए चेहरों को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।
Table of Contents
महागठबंधन के किस पार्टी को कितनी सीटें ?
रोहतास में महागठबंधन को इस प्रकार सीटें मिली है 4 राजद ,1 भाकपा माले, 2 कांग्रेस को मिले ।
बागी भारी रहें | Rohtas Won Mla Election 2020
इस बार के चुनाव रिज़ल्ट ने यह साबित कर दिया है कि, बागी तथा निर्दलीय प्रत्याशियों को भले ही मनमुताबिक जीत नहीं मिली हो, लेकिन ये लोग अपने अपने इलाकों में पूर्ववत पार्टी या गठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया है ।
सासाराम में बदलाव की बयार

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
राजेश कुमार गुप्ता | 82227 | RJD |
अशोक कुमार | 56448 | JDU |
रामेश्वर चौरसिया | 21265 | LJP |
sasaram mla election 2020 : संसदीय और विधानसभा चुनावों में एनडीए का मजबूत गढ़ माने जाने वाला सासाराम सीट पर इस बार राजद से जदयू में आए डॉक्टर अशोक कुमार को , राजद के टिकट से राजेश कुमार ने 19,372 वोटों से हरा दिया । राजेश गुप्ता को 82,227 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार को 56,448 वोट मिले ।

डेहरी में फतेह ने किया फतह

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
फतेह बहादुर कुशवाहा | 64,567 | RJD |
सत्यनारायण सिंह | 64,103 | BJP |
प्रदीप जोशी | 9007 | राष्ट्र सेवा दल |
Dehri mla election 2020 : डेहरी में राजद के फतेह बहादुर कुशवाहा ने भाजपा के सत्यनारायण सिंह यादव को बहुत कम वोटों से हराया । जीत के अंतर सिर्फ 464 रहें ।

फतेह बहादुर कुशवाहा को कुल वोट 64,567 मिले, जबकि सत्यनारायण यादव 64,103 वोट मिले । यह जिले का सबसे कम वोटों से जीत हासिल करने वाला सीट बना।

दिनारा में रोमांचक रहा मुकाबला

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
विजय कुमार मंडल | 58921 | RJD |
राजेन्द्र सिंह | 51025 | LJP |
जय कुमार सिंह | 27009 | JDU |
राजेश सिंह | 18279 | RLSP |
Dinara mla election 2020 : एनडीए के दो बड़े नेताओं, जिसमे एक मंत्री थें ( जय कुमार सिंह) जबकि दूसरे अघोषित पूर्व मुख्यमंत्री उम्मीदवार तथा इस बार के भाजपा से बागी होकर लोजपा से लड़ रहे राजेन्द्र सिंह और राजद के पुराने नेता विजय मंडल के मुकाबले से हॉट सीट बन चुके दिनारा में 2 3 वे राउंड आते आते स्थिति रोमांचक बन गया । लगातार राजद और लोजपा में उठापटक जारी रहा । लेकिन 2 3 राउंड के बाद विजय मंडल आगे निकलने लगे , लोजपा के राजेन्द्र सिंह को 7896 वोटों से हरा कर विजय मंडल सिकंदर बने ।

विजय मंडल को 58,921 वोट मिले, जबकि राजेन्द्र सिंह को 51,025 वोट मिले । जय कुमार सिंह को सिर्फ 27,009 वोट मिले ।

काराकाट में लेफ्ट को संजीवनी मिला

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
अरुण सिंह कुशवाहा | 81,514 | CPI (M) |
राजेश्वर राज | 63,860 | BJP |
Karakat mla election 2020 : वामपंथ के पुराने गढ़ के रूप में जाने जाना वाला काराकाट सीट पर कई वर्षों बाद पुनः तीन तारा जगमगा उठा । भाकपा माले से चौथी बार विधायक बने अरुण सिंह कुशवाहा ने भाजपा के भूत पूर्व विधायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े कार्यकर्ता राजेश्वर राज को 18189 के बड़े अंतर से हरा दिया । अरुण सिंह कुशवाहा को कुल वोट 81,514 मिले,जबकि राजेश्वर राज को 63,860 मिले ।
नोखा में दोबारा अनीता

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
अनीता चौधरी | 64890 | RJD |
नागेन्द्र चंद्रवंशी | 47678 | JDU |
अखिलेश्वर सिंह | 10227 | RLSP |
कृष्ण कबीर | 12230 | LJP |
Nokha mla election 2020 : नोखा सीट से राजद के टिकट पर शिक्षिका से दूसरी बार विधायक बनी भूत पूर्व मंत्री अनीता चौधरी ने जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी को 16,729 से हरा कर जीत दर्ज किया ।

चेनारी में मुरारी गौतम छाए रहें

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
मुरारी गौतम | 71701 | Congress |
ललन पासवान | 53444 | JDU |
चंद्रशेखर पासवान | 17970 | LJP |
श्याम बिहारी राम | 12801 | BSP |
Chenari mla election 2020 : अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट चेनारी में कांग्रेस के मुरारी गौतम ने जदयू के ललन पासवान को हरा दिया । गिनती शुरू होने के समय से ही मुरारी ने बढ़त बना ली थी । मुरारी गौतम ने 18,003 वोटों के भारी अंतर से ललन पासवान को हराया । मुरारी प्रसाद गौतम को 71,701 वोट मिले, जेबीके ललन पासवान को 33,444 वोट मिले । लोजपा से शेखर पासवान को 17,970 वोट मिले ।

ध्वस्त हुआ करगहर का किला | Karagahar

प्रत्यासी | कुल वोट मिले | पार्टी |
संतोष मिश्रा | 60,034 | CONGRESS |
वशिष्ट सिंह | 55,351 | JDU |
उदय प्रताप सिंह | 46,631 | BSP |
राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू | 16,251 | LJP |

Karagahar mla election 2020 : जदयू का गढ़ माने जाने वाला करगहर सीट इस बार दगा दे गया । मशहूर कांग्रेस नेता के पुत्र संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के टिकट पर , सिटिंग विधायक वशिष्ट सिंह को 4,476 मतो से हरा दिया ।