HomeSasaram2. Proudवाह : पिता की याद में नीलेश जी ने सासाराम को 7...

वाह : पिता की याद में नीलेश जी ने सासाराम को 7 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर किया दान | 7 Oxygen Concentrators Sasaram

7 Oxygen Concentrators Sasaram : आज दिनांक 4 जून को सासाराम निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह(सस्ता खादी भंडार) एवम डॉ आशा सिंह के सुपुत्र निलेश कुमार ने कोविड 19 के इलाज में सहयोग हेतु जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए अपने स्वर्गीय पिता की याद में 7 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सदर अस्पताल को दान दिया ।

WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
Advertisement**
Royal Crockery Sasaram
Advertisement**

नीलेश अमेरिका में कार्यरत हैं 

सासाराम को 7 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर देने वाले नीलेश सिंह वर्तमान में बोस्टन,अमेरिका में कार्यरत हैं ।

WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
Advertisement**
WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
Advertisement**

क्या होता है ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर | 7 Oxygen Concentrators Sasaram

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एक पोर्टेबल मशीन है जिससे पहले हवा को खींचा जाता है । इसके बाद इस हवा से नाइट्रोजन, कार्बन सहित अन्य गैसों को बाहर निकाल दिया जाता है और नजल ट्यूब या मास्क के जरिए शुद्ध ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है । यह पूरी प्रक्रिया साथ-साथ चलती है ।

swadeshi Restaurant add
Advertisement**
Advertisement**
Advertisement**

2 तरह के होते हैं ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दो तरह के होते हैं । एक लगातार फ्लो वाला कंसेंट्रेटर दूसरा पल्स वाला कंसेंट्रेटर । लगातार बहाव वाले कंसेंट्रेटर को जब तक बंद नहीं किया जाए तब तक एक ही फ्लो में ऑक्सीजन की सप्लाई करता रहता है,

banner

जबकि पल्स वाला कंसेंट्रेटर मरीज के ब्रीदिंग पैटर्न को समझकर जितनी जरूरत होती है, उतनी ही ऑक्सीजन की सप्लाई करता है । ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पोर्टेबल होता है, इसलिए ऑक्सीजन सिलेंडर के मुकाबले कहीं भी ले जाने में आसानी होती है ।

नीलेश के पिता जी का हाल ही में निधन हुआ था 

ज्ञातव्य हो कि 23 अप्रैल को उनके पिता की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी,सिविल सर्जन,डॉ श्री भगवान सिंह,डॉ के एन तिवारी,उनके बड़े भाई राजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

7 Oxygen Concentrators donation in Sasaram
Oxygen Concentrators donation

इसके पूर्व 23 अप्रैल को इन्हें विभागीय पत्र भी प्राप्त हुआ था जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति ने इनकी इच्छा का आदर करते हुए अपनी स्वीकृति भी दी थी ।

सिटीजन रिपोर्टर : ब्रजेश कुमार ( पूर्व पत्रकार दैनिक भास्कर एवं दैनिक जागरण )

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular