HomeSasaram5. Educationशेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज सासाराम के छात्रों ने लॉकडॉउन का सदुपयोग कर बनाया...

शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज सासाराम के छात्रों ने लॉकडॉउन का सदुपयोग कर बनाया एप

Lकरोना संक्रमण ने लोगों को अपने घरों में बंद कर दिया है । इस समय का सही सदुपयोग सासाराम अनुमंडल के करगहर प्रखंड में बने शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों ने किया है । फाइनल ईयर के छात्र चंदेश्वर शर्मा और थर्ड ईयर के छात्र अंकित कुमार ने साथ मिलकर ” एमआर ग्रोफर” ( MrGrofer) नामक एक मोबाइल एप बनाया है । बच्चों ने बताया कि ,उन्होंने इस काम को करने के लिए सच्चे दिल से दिन रात मेहनत किया है । इस एप से इनके प्रोफेसर और सहपाठी दोनों बहुत खुश हैं । 

होगी ऑनलाइन डिलेवरी 

बच्चों ने बताया कि,इस एप के माध्यम से ऑनलाइन ग्रोसरी ( किराना सामान ) मंगाया जा सकता है । एक घंटे के अंदर में शहर के किसी भी कोने में पहुंचाने कि व्यवस्था होगी । फिलहाल यह सेवा सिर्फ सासाराम शहर तक ही सीमित रहेगा । बच्चों ने बताया कि सामान का दाम बाज़ार से कम रहेगा ।

सुरक्षा के खास इंतजाम

करोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन डिलेवरी ? हमारे इस सवाल का ज़बाब देते हुए बच्चों ने बताया कि , डिलेवरी से पहले सभी सामानों का अल्ट्रावायलेट किरणों द्वारा ट्रीटमेंट दिया जाएगा । यह एक सैनिटैजेशन प्रकिया ही है ।इससे करोना वायरस नष्ट हो जाते हैं ।

कहां मिलेगा एप ? 

इस एप को चलाने के लिए आपके पास एंड्रॉयड स्मार्ट फ़ोन होना चाहिए । इंटरनेट का होना भी जरूरी है । गूगल प्ले स्टोर से यह मोबाइल एप डाउनलोड किया जा सकता है । डाउनलोड करने के बाद , इसका इस्तेमाल फ़्री में किया जा सकता है । इसी से बिल पेमेंट कि भी व्यवस्था की गई है । 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular