HomeSasaram2. Proudसासाराम की बेटी बनी जेपीएससी टॉपर !! शिवसागर की रहने वाली...

सासाराम की बेटी बनी जेपीएससी टॉपर !! शिवसागर की रहने वाली है अंकिता

सासाराम के इस बेटी ने सबका माथा ऊंचा किया है ।
झारखंड सिविल सेवा प्रतियोगिता में सासाराम की बेटी अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरे राज्य का नाम रौशन किया है । अंकिता सासाराम के शिवसागर प्रखंड के मदैनी गांव की मूल निवासी हैं। आपको बताते चलें कि ,अंकिता की यह पहली सफलता नहीं है , इनकी सफलता की लिस्ट लम्बी है । पिछले वर्ष,अंकिता ने बीपीएससी परीक्षा में भी सफलता हासिल किया था । लेकिन इन्होंने ज्वाइनिंग नहीं किया ।

इसके पहले 2019 में अंकिता का चयन 63वीं बिहार लोक सेवा आयोग में एसडीएम पद पर भी हुआ था ।
उन्हें बीपीएससी की परीक्षा में 15 वा रैंक मिला था । इससे पहले , 2018 में अंकिता इंटेंलीजेंस ब्यूरो में भी चयनित हुई थीं ।

अंकिता फिलहाल बोकारो शहर में रहती हैं ।

इनकी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से हुई थी । इसके बाद इन्होंने प्लस 2 रांची के डीपीएस से किया । मणिपाल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने बाद , सिविल सेवा की कड़ी तैयारियों में जी जान से लग गई ।अंकिता बताती हैं कि , इनके माता पिता ने हमेशा इनका सपोर्ट किया है । और अपने सभी सफलताओं का क्रेडिट अपने माता पिता को देती हैं ।

अंकिता का लक्ष्य यूपीएससी है

अब देखना यह है कि अंकिता इस नौकरी को ज्वाइन करती हैं या ,यूपीएससी की तैयारी ही जारी रखती हैं । लेकिन हमें विश्वास है ,वो जहां कहीं भी पहुंचेंगी वहां शानदार प्रदर्शन करेंगी ।
अंकिता के इस सफलता पर सासाराम के साथ बिहार को भी गर्व है ।

“सासाराम की गलियां” संस्था अंकिता के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular