HomeSasaram2. Proudसासाराम के लाल दुबई में खेलेंगे IPL मैच, आज होंगे राजस्थान...

सासाराम के लाल दुबई में खेलेंगे IPL मैच, आज होंगे राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ रवाना

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा प्रतिभा को सम्मान नहीं मिलने पर कोलकाता जाने का फैसला किए, वहां पर उनके प्रतिभा को उचित सम्मान मिला रणजी सहित कई प्रथम श्रेणी के क्रिकेट मैच में बेहतर प्रदर्शन किया. सासाराम के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप का चयन आईपीएल में हो गया है. वह राजस्थान रॉयल्स के तरफ से आईपीएल खेलेंगे.  145 किलोमीटर की स्पीड से बॉल फेंकने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप को राजस्थान रॉयल्स ने 15 लाख में खरीदा है.

आकाशदीप को तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता हैं 

आपको मालूम होगा कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से दुबई में होने वाला है . इसके लिए आज  यानी सोमवार को आकाशदीप अपनी टीम के साथ दुबई के लिए निकल जाएंगे. पिछले कई दिनों से वे नारायण मेडिकल कॉलेज कैंपस में बने क्रिकेट कोट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. उनका कहना है कि लगन और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं. अगर सबका सहयोग रहा तो उन्हें और बेहतर करने का अवसर मिलेगा | अपने चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आकाशदीप ने बताया कि सीमित संसाधनों में क्रिकेट खेल कर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं. आकाशदीप कहते हैं की ” सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता ” । गांव में भी जब क्रिकेट खेलते थें तब भी सच्चे दिल से खेलते थे . अभी भी को लगातार घंटो प्रैक्टिस करते हैं । आकाशदीप कहते हैं की “जितना कठिन परिश्रम होगा ,जीत उतनी शानदार होगी ” । उनके सच्चे मेहनत, परफॉर्मेंस और लगन को देख कर ही आईपीएल में उनका सलेक्शन किया गया है । आकाशदीप का सिलेक्शन सासाराम अनुमंडल के साथ रोहतास के लिए भी गर्व की बात है । 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular