HomeSasaram1. Newsअलर्ट : कोरोना में यह गलती किजिएगा तो जान चला जाएगा ,...

अलर्ट : कोरोना में यह गलती किजिएगा तो जान चला जाएगा , डेरवा नहीं रहे हैं , चेता रहें हैं | Typhoid-in-Cov-19

एक कोविड पेशेंट की कहानी…..

1. जब तक कोविड नहीं हुआ-
टीका नहीं लगवाया, दिन भर यहां वहां घूमा, कोविड तो है ही नहीं, सरकार और पूंजिपतियों का षड़यंत्र है, रिश्तेदारों में गए, शादी विवाह निपटाया….

WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
Advertisement**

2. एक दिन बुखार महसूस हुआ-
वायरल है यार, कोविड-वोविड कुछ नहीं, एक पैरासिटामोल ले लेता हूं।

3. बुखार के दूसरे दिन-
मेडिकल स्टोर से एंटिबायोटिक्स ले लेता हूं, करोना टेस्ट की जरूरत नहीं है, जबरदस्ती पाज़ीटिव बता देंगे।

WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
Advertisement**
WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
Advertisement**

4. बुखार के तीसरे दिन-
बुखार नहीं उतर रहा तो सीटी स्कैन करा लेता हूं, आरटी- पीसीआर की रिपोर्ट तो चार दिन बाद आएगी ( सीटी का स्कोर पहले दो तीन दिन में 3-4 ही रहता है तो निश्चिंत हो गया कि मैं स्वस्थ हूं)

5. बुखार के चौथे दिन-
आज भी बुखार है, चलो ब्लड टेस्ट करा लेता हूं ( ब्लड टेस्ट में क्रास रिएक्शन की वजह से फाल्स टायफाइड पाज़िटिव दिखता है ये इसे नहीं मालूम) ओ तेरी…, ये तो टायफाइड हो गया है।

6.बुखार के पांचवें दिन-
अब टायफाइड का पता चल ही गया है तो मेडिकल स्टोर से एंटिबायोटिक्स ले लेता हूं, जबरन डाक्टर दो-चार सौ ले लेगा।

Advertisement**
Advertisement**
swadeshi Restaurant add
Advertisement**

7. बुखार के छठवें दिन-
एंटिबायोटिक्स चल रही हैं, पर कमजोरी बहुत लग रही है।

8. बुखार के सातवें दिन-
डाक्टर मित्र को फोन करके पूछा तो उसने कहा आरटीपीसीआर करवाओ, वहां पहुंचे तो बड़ी भीड़ थी बड़ी मुश्किल से टेस्ट हुआ, अब रिपोर्ट तीन दिन में आएगी।

stump advertisement
**Advertisement
daksha
**Advertisement

9.बुखार के आठवें दिन-
अब तो उठने बैठने में सांस फूलने लगी, आक्सीजन लेवल चैक करवाया तो 85 निकला डाक्टर ने फौरन भर्ती हो कर आक्सीजन लगवाने को कहा, अब ना कहीं बेड मिल पा रहा और ना आक्सीजन ( सरकार को गरियाना शुरू, साला कोई व्यवस्था नहीं, कोई सुनवाई नहीं)
जैसे तैसे बेड और आक्सीजन की व्यवस्था हुई |

banner

10. कोई राहत नहीं (अस्पताल को गरियाना शुरू) आक्सीजन और कम हो गई।

11.आज डाक्टर ने कहा वेंटिलेटर लगाना पड़ेगा (डाक्टर को गरियाना शुरू) साले लूटते हैं।

12.कहानी खत्म…!! (परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पत्रकारों को मसाला, डैड बाडी घर ले जाने दो, खोल कर दिखाओ)

13. इसी कोविड साइकिल का अगला मरीज लाईन में है….!!!

भाईयो, बुखार आते ही क्वालिफाइड डाक्टर से मिलें, उटपटांग सलाह और मनमर्जी से निर्णय नहीं लें, और जांच जरूर करवाएं। धन्यवाद

आलेख : अंशु कुमारी मिश्रा 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular