HomeSasaram1. Newsइंजिनियर ने डाला था कोचिंग का नींव ,अब बनने लगा ब्रांड |...

इंजिनियर ने डाला था कोचिंग का नींव ,अब बनने लगा ब्रांड | Success Stories

लवली प्रॉफ़ेशनल  यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले सासाराम के करपुरवा निवासी रवि रंजन ने 6 वर्ष पहले अपने गृहशहर में जिस चीज का नींव रखा था वो अब ब्रांड बनने लगा है । रवि रंजन ने 2014 में इंजिनियरिंग को डिग्री पूरी करने के तुरंत बाद ही, अपने गृह शहर सासाराम में शिक्षा रूपी बीज लगाया था, आज वह पेंड बड़ा हो कर रवि रंजन के अलावे कई शिक्षकों को रोजगार और बच्चों को शिक्षा दे रहा है ।

रंजन फिजिक्स क्लासेज !!

कभी छोटे से इन्वेस्टमेंट से शुरू हुआ रंजन फिजिक्स क्लासेज के सफ़र में अब शहर के 4 लोकेशन्स जुड़ चुके हैं । गौरक्षणी ,सिविल लाइंस, बौलिया रोड के साथ अमरा तलाव में भी संस्था सक्रीय है ।

साइंस के स्पेस्लिस्ट !!

9 वी और 10 वीं क्लास के बच्चो को साइंस के सभी सब्जेक्ट ( बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिस्क्स) को पढ़ाते हैं जबकि 11 और 12 क्लास के छात्रों को सिर्फ फिजिक्स का सेवा दे रहे हैं ।

देश को देते हैं इंजीनियर और डॉक्टर  !!

रंजन फिजिक्स क्लासेज के कई विद्यार्थी आगे चल कर इंजिनियर और डॉक्टर बन रहे हैं । अभी पिछले वर्ष ही रंजन फिजिक्स क्लासेज की पूर्व छात्र इशिता ने नीट क्वालीफाई किया था। इसके अलावा भी सक्सेसफुल विद्यार्थियों को लिस्ट लंबी है , सबका नाम लिखना संभव नहीं है ।

92% और 93% लाने वाले छात्र !!

इस बार रंजन फिजिक्स क्लासेज के निधि कुमारी और निशांत सिंह ( ईश्वरचंद विद्यासागर स्कूल ,सासाराम) ने क्रमशः 93 और 92 % अंक मैट्रिक के परीक्षा में प्राप्त किया था ,जबकि भाग्य श्री ( डीएवी स्कूल) ने 12 विं क्लास में विज्ञान में 83% अंक प्राप्त किया था ।

संस्था का खुद का मोबाइल एप !!

रंजन फिजिक्स क्लासेज ने खुद का एलएमएस सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है ,जिसकी मदद से विद्यार्थी घर बैठे क्लासेज अटेन कर सकते हैं । इस मोबाइल एप का नाम लर्न इनफिनिटी है ।

आगे की तैयारी !!

रंजन फिजिक्स क्लासेज निर्धन और गरीब छात्रों के लिए जल्द ही विशेष कार्यक्रम लाने वाला है । रंजन फिजिक्स क्लासेज के शिक्षक रवि बताते हैं की उनका सपना सासाराम शहर को शिक्षा का हब बनाने का है । उनका सपना हैं कि सासाराम में अलग अलग संस्थाएं आगे बढ़े और सब मिल जुल कर कोटा के तर्ज पर बिहार के सासाराम शहर को भी खड़ा किया जाए ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular