HomeSasaram1. Newsसासाराम के इंजीनियरों ने OnDoorBazaar से किया शानदार सेवा की शुरुआत

सासाराम के इंजीनियरों ने OnDoorBazaar से किया शानदार सेवा की शुरुआत

घर पर लंच भूल गए हैं? या दोस्त को किताब देनी है? बोलिए ना, कपड़े आयरन करवाने हैं, चच्चा? घर बैठे सब हो जाएगा। सोफ़ा, फ्रिज, ग्रोसरी, साड़ी, लहंगा, मोबाइल फोन… यहाँ सब कुछ मिलता है। सासाराम जैसे छोटे शहरों में ये सब सुनने में थोड़ा अजीब लगता होगा, लेकिन इसे सच कर दिखाया है सासाराम के इंजीनियरों ने।

OnDoorBazaar Sasaram मोबाइल एप से होम डिलीवरी और ऑनलाइन शॉपिंग सेवाएँ

OnDoorBazaar मोबाइल एप के जरिए अब सासाराम शहर में उसी दिन प्रोडक्ट डिलीवरी के दावे के साथ कंपनी ने कई बेहतरीन सेवाओं की शुरुआत की है।

पिकअप सर्विस | OnDoorBazaar

OnDoorBazaar पिकअप सर्विस और डिलीवरी सेवाओं की जानकारी
OnDoorBazaar Pickup

अगर आप ऑफिस या दुकान जाते समय अपना लंच बॉक्स घर छोड़ आए हैं, तो अब मायूस होने के दिन लद गए हैं। OnDoorBazaar एप की मदद से आप अपने घर से अपना सामान कुछ ही समय में अपने पास मँगवा सकते हैं।

एक ही शहर में किताब और छोटे लगेज को भी घर बैठे शहर के इस कोने से उस कोने तक पहुँचाने का दावा कंपनी कर रही है। इन्होंने बताया कि वजन और दूरी के अनुसार चार्जेज का निर्धारण किया गया है।

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से कम समय में सेवा

अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियाँ आपके सामान को पहुँचाने में जहाँ 2 से 10 दिनों तक का समय लेती हैं, वहीं OnDoorBazaar एप के मालिक एक ही दिन में, आसान भाषा में कहें तो उसी दिन सामान डिलीवर करने का दावा कर रहे हैं।

फर्नीचर

सोफ़ा, टेबल, कुर्सी, गोदरेज, ड्रेसिंग टेबल इत्यादि जैसे फर्नीचर सामानों को घर बैठे उस समय के मौजूदा डिस्काउंट ऑफरों के साथ घर की चौखट तक पहुँचाने का जिम्मा OnDoorBazaar एप ले रहा है।

ड्राई क्लीन सर्विस

OnDoorBazaar पिकअप सर्विस और डिलीवरी सेवाओं की जानकारी
OnDoorBazaar

घर बैठे बिना किसी दौड़-भाग और समय गँवाए ड्राई क्लीन की सुविधा भी इस एप पर उपलब्ध है। कई तरह के कपड़ों को ड्राई क्लीन करवाया जा सकता है। इनका बंदा खुद आपके घर आएगा, सामान लेगा और ड्राई क्लीन करके आपको आपके घर पहुँचा देगा।

कपड़े भी मिल रहे हैं

OnDoorBazaar एप पर लेडीज मेंस और किड्स वियर के कपड़े

लेडीज वियर, मेंस वियर और किड्स वियर के कपड़ों की कई तरह की रेंज और वैरायटी एप पर मौजूद हैं।

ग्रोसरी

OnDoorBazaar Sasaram ग्रोसरी और घरेलू सामान की होम डिलीवरी

कोरोना के समय में सड़क जाम से गुजरकर छोटे-मोटे सामानों के लिए बाज़ार कौन जाना चाहता है? OnDoorBazaar ने यह प्रॉब्लम भी सॉल्व कर दी है। इनके मोबाइल एप के जरिए ग्रोसरी आइटमों की होम डिलीवरी सुविधा उपलब्ध है।

किराना यानी जनरल स्टोर

रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों में किराना सामानों का स्थान टॉप पर होता है। इनके मोबाइल एप पर सासाराम शहर में जनरल स्टोरों के सामान की भी होम डिलीवरी कराई जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

OnDoorBazaar एप पर मोबाइल फ्रिज कूलर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी एप पर उपलब्ध हैं। मोबाइल फोन से लेकर फ्रिज, कूलर, एयर कंडीशनर, पंखा, आयरन इत्यादि जैसे अन्य उपकरणों का अच्छा-खासा स्टॉक है।

कंप्लेन और रिटर्न की भी सुविधा

OnDoorBazaar मोबाइल एप पर प्रोडक्ट रिटर्न और शिकायत सेवा

कंपनी ने अपनी सेवाओं में “चेक एंड बैलेंस” की नीति के तहत अपने सभी प्रोडक्टों पर रिटर्न और शिकायत सेवा की व्यवस्था की है। रिटर्न करने के लिए अन्य बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह प्रोडक्ट के पास ही बटन मौजूद है।

टेलीफोनिक शिकायत दर्ज करने के लिए कस्टमर इसी पोस्ट के अंदर इंक्वायरी वाले सेक्शन में फोन नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं।

इंक्वायरी

OnDoorBazaar Sasaram संपर्क और इंक्वायरी की जानकारी

इसके लिए कंपनी द्वारा 914 2966 796 फोन नंबर जारी किया गया है।

सेवाओं का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा?

OnDoorBazaar एप द्वारा दी जा रही सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में एप इंस्टॉल करना होगा।

कैसे होगा एप इंस्टॉल?

एप इंस्टॉल करने के लिए अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर OnDoorBazaar सर्च करना होगा। उसके बाद इंस्टॉल के बटन को दबाकर एप इंस्टॉल किया जा सकता है।

हमको नहीं समझ आ रहा है? बहुत भारी काम है!

तरीका यह है कि एप इंस्टॉल करने के लिए मेरे ऊपर क्लिक करें। सीधा OnDoorBazaar एप ही खुलेगा, फिर इंस्टॉल कर लीजिए।

कौन हैं कंपनी के मालिक?

OnDoorBazaar सासाराम स्टार्टअप और कंपनी के मालिकों की जानकारी

OnDoorBazaar के ANIKESH SINGH, SHASHI KANT SINGH, RAUNAK JEET, RAJU SINGH मालिक हैं। इनमें से दो लोग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इन्होंने ही इस मोबाइल एप को जमीन पर उतारा है।

नौकरियों की भी सौगात

OnDoorBazaar अपने साथ नौकरियाँ भी लेकर आई है। कंपनी को डिलीवरी बॉयज़ की सख्त जरूरत है। इंटरेस्टेड पर्सन इस संदर्भ में इंक्वायरी वाले नंबर पर ही फोन करके बात कर सकते हैं।

भविष्य की सेवाएँ

OnDoorBazaar सासाराम में प्रस्तावित टैक्सी और परिवहन सेवाओं की जानकारी

OnDoorBazaar कंपनी के एक सदस्य ने Sasaram Ki Galiyan से एक खास बातचीत में बताया कि जल्द ही सासाराम में ओला की तरह टैक्सी और परिवहन सेवाएँ भी शुरू करने की दिशा में वे लोग अग्रसर हैं।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular