HomeSasaram1. News10 साल की मासूम से दुराचार में इस्लामिया कमेटी के उपसचिव महमूद...

10 साल की मासूम से दुराचार में इस्लामिया कमेटी के उपसचिव महमूद आलम को उम्रकैद | Life prision to rapist of islamia committee md alam

बेटी को बहाना बनाकर इस्लामिया कमेटी के उपसचिव अभियुक्त मो. महमूद आलम अपने साथ लेकर बनारस चला गया। मो. महमूद आलम ने मासूम बच्ची को बनारस में दो दिनों तक होटल में रखा और उसके साथ दुराचार किया। मामले की प्राथमिकी बच्ची के पिता ने दर्ज करायी थी।

Life prision to rapist of islamia committee md alam : 10 साल की बच्ची के साथ दुराचार करने के करीब आठ साल पुराने मामले में अपर जिला जज-7 नीरज बिहारी लाल की विशेष पोक्सो अदालत ने मंगलवार को दोषसिद्ध अभियुक्त कथित इस्लामिया कमेटी तिलौथू के उपसचिव मो. महमूद आलम को उम्रकैद का सजा सुनाया ।

50 हजार जुर्माना या 1 साल एक्स्ट्रा काटो जेल में

  • WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
    Advertisement**
  • Royal Crockery Sasaram
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
    Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • swadeshi Restaurant add
    Advertisement**
  • daksha
    **Advertisement
  • banner

आपको बताते चलें की विशेष अदालत ने इस्लामिया कमेटी के उपसचिव अभियुक्त मो. महमूद आलम  पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी होगी।

2014 में किया था दुराचार

आपको बताते चलें कि मामले की प्राथमिकी बच्ची के पिता ने दर्ज करायी थी। फर्दबयान में बच्ची के पिता का कहना था कि चार मई 2014 को अभियुक्त मेरे घर आकर बोला कि उसकी बेटी की डिलेवरी होने वाली है । इसलिए उसकी सेवा के लिए आपकी बेटी को बनारस ले जाएंगे।

बेटी तो थी सिर्फ बहाना

मोहम्मद आलम के लिये सासाराम न्यायालय का आदेश

बेटी को बहाना बनाकर इस्लामिया कमेटी के उपसचिव अभियुक्त मो. महमूद आलम अपने साथ लेकर बनारस चला गया। मो. महमूद आलम ने मासूम बच्ची को बनारस में दो दिनों तक होटल में रखा और उसके साथ दुराचार किया। छह मई 2014 को उसकी बेटी वापस आई और घटना के संबंध में मुझे बताया। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular