HomeSasaram1. Newsसासाराम में करोना से पहला मौत,रोहतास में 2 नय मरीज मिले,नया जाँच...

सासाराम में करोना से पहला मौत,रोहतास में 2 नय मरीज मिले,नया जाँच नियम पढ़ें !!

चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात …..
जी हां ,विगत 4 दिनों की चुप्पी के बाद सासाराम में कोरोनावायरस ने फिर से अपना  दस्तक दे दीया है ।आखिर वही हुआ, जिसका सबको डर था । करोना ने सासाराम में भी ,एक व्यक्ति को काल के मुंह में ढकेल ही दिया ।  परसों रात में सदर अस्पताल सासाराम से ,सांसो में भारी तकलीफ को लेकर क्रिटिकल हो चुके एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को नारायण चिकित्सा महाविद्यालय में भेजा गया था ,जिन्हें उपचार हेतु आईसीयू में भर्ती किया गया था। कल उनका सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया था , आज जांच रिपोर्ट आया । लेकिन दुख की बात यही है कि, जांच रिपोर्ट आने के पूर्व ही उक्त मरीज दम तोड़ चुके हैं । इस प्रकार जब उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो जिले में करोनावायरस से मरने वाले की संख्या भी एक हो गई । यह रोहतास में करोना से मृत्यु का पहला केस है ।
 
नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि काफी पहले से उन्हें सांस फूलने और दमा की बीमारी थी लेकिन सासाराम के धौडाढ गांव निवासी उक्त बुजुर्ग मरीज की स्थिति खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां उनकी स्थिति जब और बिगड़ गई तब उन्हें नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया था । यहां उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन अंततः आज अहले सुबह उनकी मौत हो गई।
 
वहीं दूसरी तरफ सासाराम में आज 2 नय करोना केस आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है । इन मरीजों में से एक मरीज 56 वर्षीय महिला है जो सासाराम बारादरी की रहने वाली है ,इनका रिपोर्ट आज पौजीटीव आया है । इस महिला का कनेक्शन भी उसी चेन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है ,जिसमें रोहतास जिले में पहली कोरोना मरीज को  चिन्हित किया गया था । दूसरा मरीज वो थें ,जिनकी मृत्यु हो गई । शहर में कोरोना की थम चुकी रफ्तार के बाद ,आज फिर दो नए कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की सूची ने रोहतास जिला वासियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।

जाँच नियमों में सरकारी  बदलाव 

5 मई को सीविल सर्जन जनार्दान शर्मा ने बताया था कि प्रधान सचिव के निर्देशानुसार करोना पॉजिटिव मरीज के वैसे संपर्क जो डायरेक्ट एवम् हाई रिस्क कॉन्टैक्ट के श्रेणी में नहीं है ,उनमें करोना लक्षण दिखने पर ही सैंपल लिया जाएगा । उन्हे अस्पताल में नहीं ,बल्कि होम क्वारांटाइन किया जाएगा । 
नोट : 30 अप्रैल को स्वास्थ विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र में ऐसा कहा गया है ।
 
आपको बताते चलें कि ,पहले करोना पॉजिटिव के प्राथमिक और द्वितीय संपर्क तक के सैंपल लिए गए थे, इसीलिए जिले में करोना पॉजिटिव संख्या तेज़ी से बढ़ते हुए 52 पर पहुंच गया था । आपको बताते चलें कि अब तक रोहतास में 21-22 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं । 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular