HomeSasaram1. Newsकरोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग...

करोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग बोले वाह !! – Sasaram Ki Galiyan

आपने हिल स्टेशन,5 स्टार होटल, बिच,में कई लोगों को जन्मदिन मनाते देखा और सुना होगा । लेकिन आज हम मिलवाते है , सासाराम के ऐसे शक्श से जिसका जन्मदिन गरीबों के लिए पर्व त्योहार से कम नहीं था । करोना और लॉकडॉउन से दो वक़्त का रोटी किसी तरह से जुगाड़ कर पाने वाले गरीब, पाई पाई के लिए तरस रहे हैं । बेचारे मास्क और अन्य सेफ्टी प्रोडक्ट्स भी नहीं खरीद पा रहे है । ऐसे में इनके उपर करोना का खतरा सबसे अधिक है । सिस्टम तो ऐसे भी गरीबों का नहीं होता ,चाहे दुनिया का कोई भी देश हो, गरीबों के हिस्से में धोखा,शोषण, इग्नोरेंस ही हाथ आता है ।

करोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग बोले वाह !!इसी चीज से दुखी और चिंतित हो कर सासाराम के बाराडिह निवासी , संत पॉल स्कूल के पूर्व छात्र, न्यूज 24 चैनल नोएडा के ट्रेनी जर्नलिस्ट शिवानंद सौंडिक ने अपने जन्मदिन पर कुछ खास करने क सोचा , जिससे समाज का कुछ भला हो । इन्होंने गरीबों के बीच निशुल्क मास्क बांटने का निर्णय लिया । इसकी शुरुआत इन्होंने अपने गांव बाराडिह के जरूरतमदों से किया , उसके बाद शहर के विभन्न हिस्सों में भी मास्क वितरण किया  । जन्मदिन के अगले दिन भी यह कार्यक्रम जारी रहा ।

करोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग बोले वाह !!शिवानंद शौंडिक अभी तक लगभग 300 – 350 लोगों को मास्क पहना चुके हैं । शिवानंद से पूछने पर बताते हैं कि उन्हें ऐसा करके अच्छा लगता है । करोना से मरते हुए लोगों की खबरें सून कर व्यथित हो गए और जीवन के सही मीनिंग के उपर घंटो सोचते रहे , बाद में यही रियलाइज हुआ कि इंसानियत ही एक मात्र धर्म है और जब तक जीवन है एक दूसरे की मदद करना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ।

करोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग बोले वाह !!

शिवानंद ने यह कार्यक्रम बिल्कुल निस्वार्थ भाव से किया था, उन्होंने फोटो भी नहीं लिया था । न्यूज के लिए फोटो मांगने पर किसी तरह अपने दोस्तों से फोटो मांग कर एक दिन बाद में दिए । 

करोना काल में सासाराम के युवा ट्रेनी पत्रकार ने यूं मनाया जन्मदिन..लोग बोले वाह !!आपको बताते चलें कि न्यूज 24 के ट्रेनी पत्रकार शिवानंद शौंडिक , शहर के चर्चित सामाजिक संगठन “रैप – रिवोल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन” के एक्टिव सदस्य होने के साथ कुछ राष्ट्रीय और स्टार्टअप मीडिया एजेंसियों के लिए फ्रीलेंस पत्रकारिता भी करते हैं । “सासाराम की गलियां ” के भी एडमिन हैं । इसके अलावा सिंगिंग, आर्ट्स इत्यादि के भी कलाकार हैं ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular