HomeSasaram6. issuesसासाराम के विकास के लिए कई अहम निर्णय , डीएम सह नगर...

सासाराम के विकास के लिए कई अहम निर्णय , डीएम सह नगर निगम प्रशासक धर्मेंद्र कुमार ने सशक्त स्थायी समिति की बैठक किया | DM Dharmendra Kumar Nagar Nigam Prasasak decisions

डीएम ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से शहर की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी. नगर निगम की योजनाओं व नियम से लोगों को अवगत कराने के लिए एलइडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है.

सासाराम नगर निगम के प्रशासक सह जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सशक्त स्थायी समिति की बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से सासाराम शहर के कायाकल्प को लेकर विकास कार्यों का प्रारुप तैयार कर उस पर कार्य करने का निर्णय लिया गया.

अहम निर्णय

बैठक में डीएम ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से शहर की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी. नगर निगम की योजनाओं व नियम से लोगों को अवगत कराने के लिए एलइडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है.

  • WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
    Advertisement**
  • Royal Crockery Sasaram
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
    Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • swadeshi Restaurant add
    Advertisement**
  • daksha
    **Advertisement
  • banner

शहर के विभिन्न जगहों पर जलजमाव से मुक्ति के लिए 10-10 हॉर्स पावर के मोटर की स्थापना होगी.डीएम ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त 76521885 की राशि से सफाई व सेप्टेज प्रबंधन, सिवरेज, स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सड़कों व गलियों में प्रकाश व्यवस्था, नगर निकाय में स्वामित्व की सड़के व फुटपाथ, पार्क, खेल मैदान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा, कब्रिस्तान व श्मशान घाट से जुड़े कार्यों को कराने का निर्णय लिया गया.

अपग्रेडेशन कार्य 

जबकि नेहरू पार्क, एसपी जैन पार्क, फजलगंज स्टेडियम एवं जिला आवास परिसर में पार्क का अपग्रेडेशन व ओपेन जीम का निर्माण तथा ओझा टाउन हॉल का अपग्रेडेशन किया जायेगा.

  • WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
    Advertisement**
  • Royal Crockery Sasaram
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
    Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • swadeshi Restaurant add
    Advertisement**
  • daksha
    **Advertisement
  • banner

इसके अलावे संत पॉल स्कूल से उतर से लेकर शंकर कॉलेज रोड तक नाला निर्माण, जक्की शहीद नया मस्जिद के पास खिलनगंज होते हुए बुडको के नवनिर्मित नाला तक नाला निर्माण, बौलिया दुर्गा चौक मंदिर से निशांत सिनेमा होते हुए रेलवे लाइन तक नाला निर्माण, एसपी जैन कालेज मोड़ होते हुए जैन मशीनरी होते हुए रेलवे लाइन तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या एक में बढ़ैयाबाग मुख्य सड़क काली मंदिर से होते हुए नहर तक पीसीसी एवं रोड आरसीसी नाल स्लैब, पुराना बस पड़ाव में शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा.

2 दिन में रिपोर्ट सपना है 

उपयुक्त चयनित योजनाओं की स्थल की उपयोगिता जांच दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दोनों अपर नगर आयुक्त को दिया गया.साथ ही इस कार्य में तकनीकी पदाधिकारी का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया.

जहां पर तकनीकी पदाधिकारी नहीं हैं वहां कनीय अभियंता का सहयोग लिया जाएगा. इसके अलावा 15 वें वित्त आयोग के तहत 199553580 करोड़ रुपये से जल संचयन का कार्य करने का निर्णय लिया गया है.

बैठक में स्थायी सशक्त समिति के सदस्य के रूप में नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उपसमाहर्ता संतोष कुमार, रश्मि सिंह के अलावा जिला लेखा पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, कोचस व नोखा के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य सदस्य शामिल थे

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular