HomeRohtasNewsडेहरी में 150 साल पुरानी ऐतिहासिक धूप घड़ी का ब्लेड चोरी, 1871...

डेहरी में 150 साल पुरानी ऐतिहासिक धूप घड़ी का ब्लेड चोरी, 1871 में अंग्रेजों ने बनवाई थी | Dhoop Ghadi Dehri Blade Stolen

जिस धूप घड़ी ने डेढ़ सौ साल तक वक़्त का सफ़र देखा, उसी ऐतिहासिक धरोहर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सवाल सिर्फ़ एक धातु के टुकड़े की चोरी का नहीं, सवाल उस विरासत की हिफ़ाज़त का है, जो आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।

Dhoop Ghadi Dehri Blade Stolen : बिहार के रोहतास जिले (सासाराम) के डेहरी शहर के एनीकट क्षेत्र से चोरों ने ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसकी धातु का महत्वपूर्ण ब्लेड चुरा लिया। इस घड़ी को अंग्रेजों ने सिंचाई विभाग के परिसर में एक चबूतरे पर बनवाया था। यह घड़ी सूर्य की रोशनी के हिसाब से संचालित होती थी।

  • WhatsApp Image 2021 04 16 at 8.07.07 PM
    Advertisement**
  • Royal Crockery Sasaram
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 04 12 at 11.39.29 PM
    Advertisement**
  • WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
    Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • swadeshi Restaurant add
    Advertisement**
  • daksha
    **Advertisement
  • banner

अंग्रेजों ने इसका निर्माण ब्रिटिश काल में 1871 ई. में कराया था। तब से यह संरक्षित थी। लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने के लिए दूर-दूर से आते थे। रखरखाव और सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण चोरों ने धूप घड़ी पर हाथ साफ कर दिया।

आपको बताते चलें कि यह इलाका ज्यादातर पुलिस अधिकारियों का आवासीय क्षेत्र है। डीआईजी, एसपी, एएसपी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और आवास इसी क्षेत्र में हैं। इसके बावजूद चोरों की हिम्मत देखिए कि धूप घड़ी को ही क्षतिग्रस्त कर उसका ब्लेड चुरा लिया।

बता दें कि “धूप घड़ी” का परिसर भी पहले से टूटा हुआ था। स्थानीय प्रशासन और नगरपालिका ने इसका रखरखाव नहीं किया। इसका नतीजा यह हुआ कि चोरों ने इस धूप घड़ी का ब्लेड चुराकर डेहरी की एक पहचान को खत्म कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें (12 फरवरी 2022): मात्र 48 घंटों में डेहरी की ऐतिहासिक धूप घड़ी का चोरी हुआ धातु ब्लेड बरामद।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular