HomeSasaram1. Newsएक जन्मदिन ऐसा भी, सासाराम के मंटू जी कुछ अच्छा कर रहें...

एक जन्मदिन ऐसा भी, सासाराम के मंटू जी कुछ अच्छा कर रहें है ।

आपने हिल स्टेशन, 5 स्टार होटल , क्लब के गार्डन में कई लोगों को जन्मदिन मनाते देखा और सुना होगा ।
लेकिन आज हम मिलवाते है , सासाराम के ऐसे शक्श से जो जन्मदिन स्लम बस्तियों में मनाता है । ये पहली बार नहीं है , पिछले कई वर्षो से यह परम्परा जारी है ।
IMG 20200502 WA0013
तो मिलिए, सासाराम के फजलगंज निवासी मंटू मिश्रा जी से ।  जनाब का बर्थडे था , उपर से लॉकडॉउन लेकिन इनके जज़्बे को सलाम है , की भाई साहब पास लेकर गरीब बस्ती में पहुंच गए , जन्मदिन मनाने । जिन्हे दो वक़्त के रोटी मिलने की गारंटी नहीं है, उनके चेहरे पर पकवान देख कर ऐसी खुशी आ गई , मानो कोई देवदूत आ गया हो भोजन ले कर । जन्मदिन मनाने के साथ साफ सफाई , समजिक दूरी और करोना से बचाव पर भी इन्होंने बस्ती के मजदूरों को समझाया और जागरूक किया । 
IMG 20200503 WA0003
धर्मशाला रोड, रेलवे स्टेशन , बौलिया मोड़ सहित शहर के कई बस्तियों में भोजन कराया । मैंने इनसे पूछा की कोई राजनैतिक पार्टी से तो नहीं जुड़े हैं ? या वोट इलेक्शन का तो चक्कर नहीं है । तो इन्होंने बताया कि , पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहें हैं । सेवा के समय व्यक्तिगत मित्रों की एक टोली होती है । जो इनकी मदद करती है सामान लेजाने और बांटने में ।
IMG 20200502 WA0006
पेशे से बिजनेसमैन है मंटू मिश्रा जी । बताते हैं कि , भाग दौड़ भरी जिंदगी से कभी भी फुर्सत मिलता है तो गरीबों के बीच समय गुजारना, सेवा करना और शास्त्रों के अनुसार नेक कर्म करना इनका शौक रहा है । हमेशा से जितना बनता है ,उतना करते आए हैं । 
IMG 20200503 WA0007
यह एक अच्छी शुरुआत है , मंटू जी को हमारा “सासाराम की गलियां” संगठन सलाम करता है । बाकी लोगों से भी उम्मीद करता है की ,जिंदगी में जब भी थोड़ा समय मिले , अपने हैसियत के अनुसार अपने आस पास के जरूरतमंदों कि थोड़ा बहुत मदद करें । अपने खुशियों में इन्हे भी शामिल करें , प्रभु के पास जाएंगे तो आपका और हमारा कर्म ही हमारे साथ रहेगा । 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular