HomeSasaram1. Newsशेरशाह सूरी महोत्सव 2022 का समापन, सलमान अली के गानों पर झूम...

शेरशाह सूरी महोत्सव 2022 का समापन, सलमान अली के गानों पर झूम उठे शहरवासी | Shershah Mahotsav 2022

इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की विशेषकर युवा महिलाओं की उपस्थिति ना केवल उत्साहवर्धक है बल्कि यह बदलते बिहार के सामाजिक परिदृश्य को भी रेखांकित करता है। मुम्बई से आये कलाकार द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय बीट्स पर कोरस नृत्य प्रस्तुत किया गया। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली और अदिति पान द्वारा एक से बढ़ कर एक सुरीले बॉलीवुड हिट नंबर्स प्रस्तुत किये गए।

दिनांक 22 मई को सासाराम नगर के फजलगंज स्टेडियम में, दो- दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दूसरा और अंतिम दिन काफी भव्यता से सम्पन्न हुआ ।

गरिमामयी उपस्थिति 

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022 year

उक्त कार्यक्रम में,जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार ,ज़िला जज श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, श्री आशीष भारती, डीडीसी,

Shershah Mahotsav 2022 year
Shershah Mahotsav 2022 year

रोहतास श्री शेखर आनंद, एडीजे श्री सुनील सिंह, श्री बी के राय, ऐसीजेएम श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कई जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सूफियाना वातावरण 

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

मनमोहक सूफी सेतु गायन से दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बिहार की महिला सूफी कोरस टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

प्रसिद्ध सूफी गीत” दमादम मस्त कलंदर “पर सभी दर्शक झूम उठे।

बॉलीवुड कलाकारों का आगमन

मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली
मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली

तत्पश्चात, मुम्बई से आये कलाकार द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय बीट्स पर कोरस नृत्य प्रस्तुत किया गया। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली और अदिति पान द्वारा एक से बढ़ कर एक सुरीले बॉलीवुड हिट नंबर्स प्रस्तुत किये गए।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

अपने सूफियाना गीतों और ज़ोरदार आवाज़ से सलमान अली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लोक गायन

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

लोक गायिका रानी सिंह द्वारा भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए। उनके द्वारा गया गया बिहार की मिट्टी का गीत “अंगुरिया में डंसले बिया नगिनिया हो, सखी पिया के बुलाई दा” को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बैंड और गिटार 

शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह

बैंड और गिटार टीम तथा बेहतरीन कोरियोग्राफी /बैकग्राउंड नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन 

शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह
शेरशाह महोत्सव में लोगों का उत्साह

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

उन्होंने अपने समापन संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की विशेषकर युवा महिलाओं की उपस्थिति ना केवल उत्साहवर्धक है बल्कि यह बदलते बिहार के सामाजिक परिदृश्य को भी रेखांकित करता है।

Shershah Mahotsav 2022
Shershah Mahotsav 2022

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति और इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी। आपको बताते चलें की आज दिनांक 23 मई को सासाराम रेडियो स्टेशन से भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा , कार्यक्रम से संबधित विडिओ देखने के लिए (CLICK**) हमारा फेसबुक पेज Sasaram Ki Galiyan जरूर चेक कीजिये ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular