HomeSasaram2. Proudसासाराम का लाल बना BPSC टॉपर | गौरव के पिता जी नहीं...

सासाराम का लाल बना BPSC टॉपर | गौरव के पिता जी नहीं है , नानी घर रहता था | BPSC Topper Gaurav Sasaram

65वीं बीपीएससी (65th BPSC) के टॉपर गौरव सिंह बने हैं जो सासाराम के रहने वाले हैं । गौरव ने बताया कि उनके पिता जी इस दुनिया में नहीं हैं ।

65वीं बीपीएससी (65th BPSC) के टॉपर गौरव सिंह बने हैं जो सासाराम के रहनेवाले हैं . टॉप 10 में दो लड़कियां भी शामिल हैं। खास बातचीत में गौरव सिंह (Gaurav Singh) ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका रिजल्ट अच्छा आयेगा लेकिन टॉप करने के बारे में नहीं सोचा था.

गौरव ने कहा कि यह उनका तीसरा प्रयास था, इससे पहले भी वह बीपीएसी के लिए सेलेक्ट हुये थे लेकिन इस बार बेहतर रैंक के लिए फिर से परीक्षा दी है.

BPSC के 10 टॉपर्स ये लोग हैं

गौरव सिंह- सासाराम ,चंदा भारती- बांका ,वरुण कुमार- नालंदा, सुमित कुमार- मधुबनी ,अविनाश कुमार सिंह- समस्तीपुर,एस. प्रतीक- मोतिहारी,आदित्य कुमार- भोजपुर,अनामिका- गोपालगंज, आशीष कुमार अग्रवाल- बेतिया

पुणे में रहते हैं इंजीनियर गौरव 

गौरव कुमार ने फिलहाल पुणे में हैं. गौरव ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्हें इससे पहले भी बीपीएसी में सफलता मिल चुकी है. उन्होंने बीटेक के बाद जॉब छोड़कर कमीशन कि तैयारी शुरू की थी.

गौरव के पिता जी नहीं हैं

गौरव ने बताया कि उनके पिता जी इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसे में उन्हें उनकी मां ने भी बहुत सपोर्ट किया है ।

2019 में बहुत निराश हो गए थे गौरव

गौरव ने 2019 में यूपीएससी कि परीक्षा दिया था , लेकिन सफलता नहीं मिलने पर काफी निराश हो गए थें . गौरव ने कहा कि वैसे तो वह 2018 से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन 2019 में उन्होंने सबसे ज्यादा मेहनत की थी. इसलिए उन्हें जब सफलता नहीं मिली तो वह काफी निराश हुये थे. लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारा और मेहनत जारी रखा .

सासाराम इनका नानी गांव है, यहीं रहते थें गौरव 

गौरव ने बताया कि वैसे तो उनका गांव यूपी में हैं. लेकिन, उनके पिता के गुजरने के बाद वह बिहार के सासाराम अनुमंडल के शिवसागर थाना अंतर्गत चमरहां गांव में अपने नानी घर आकर रहने लगे. यहां पर उनके उनके मामा और परिवार के दूसरे सदस्यों ने काफी सहयोग किया.

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular