HomeSasaram1. Newsसासाराम से जल्द चलेगी डेहरी धनबाद ट्रेन, जीत के करीब है सासाराम,...

सासाराम से जल्द चलेगी डेहरी धनबाद ट्रेन, जीत के करीब है सासाराम, बस लगे रहना है | Dehri Dhanbad Express

अभी 4 – 5 दिन पहले गया से चलकर धनबाद तक जाने वाली गया धनबाद एक्सप्रेस का डेहरी तक विस्तार हुआ था । 24 तारीख को इस ट्रेन का डेहरी तक पहला सफ़र था ।

“सासाराम की गलियां” ने जलाई थी चिंगारी

सासाराम कि गलियां संगठन ने शहर की जनसंख्या और जरूरतों के मद्देनजर , उसी दिन इस ट्रेन को जिला मुख्यालय सासाराम तक लाने का जोरदार मांग उठाया था (पढ़ने के लिए मेरे ऊपर क्लिक किजिए )। बड़े स्तर पर कंपेन चलाया गया । अभी सासाराम से धनबाद के लिए सुबह में मात्र एक ट्रेन अजमेर सियालदह था , उसके बाद दिन भर कोई ट्रेन नहीं था । इस कारण लोगों को परेशानी होती थी ।

dehri dhanbad sasaram express

जिला मुख्यालय सासाराम से रेलवे को छप्पर फाड़कर राजस्व मिलता है , इसके बावजूद रेल सेवाओं में घोर कमी और विकास कार्य कम होना ही हमारे लिए इस मुद्दे को उठाना मुख्य कारण था । 

पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन संगठन का सराहनीय योगदान

अन्य संगठनों ने भी डेहरी धनबाद ट्रेन ( Dehri Dhanbad Express) को सासाराम तक लाने का मांग उठाने लगे । रेल मंत्रालय और रेल अधिकारियों तक जनाक्रोश और मांग पहुंचने लगी । पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन के कुंडल जी, श्याम सुन्दर जी इत्यादि सदस्यों ने जी जान से मेहनत किया । रेल विभाग को इस मांग से अवगत कराया ।

अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता दिया 

dehri dhanbad train demand

स्थानीय दैनिक जागरण अखबार ने भी इस ट्रेन का सासाराम तक विस्तार करने के खबर को प्रमुखता दिया ।

सासाराम धनबाद ट्रेन विस्तार के लिए रेल विभाग में हलचल तेज हुआ

डेहरी धनबाद एक्सप्रेस को सासाराम धनबाद एक्सप्रेस बनाने के लिए हाजीपुर जोन ने सहमति जाहिर किया है लेकिन इसके लिए मुगलसराय डिवीजन का भी सहमति महत्वपूर्ण है । मुगलसराय डिवीजन के अधिकारियों ने भी बताया है कि वह इस मांग को देख रहे हैं , पुराने फाइलों का स्टेटस देखा जा रहा है। जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा । आपको बताते चलें कि 2019 में ही इस ट्रेन को शुरू होना था, मुगलसराय और हाजीपुर जोन।में सहमति भी बन गई थी । लेकिन विभागीय कारणों से अंतिम स्टेप में पहुंचकर पेंच फस गया था । अब नय सिरे से रिपोर्ट दिया जाएगा ।

मुगलसराय डिवीजन है महत्वपूर्ण

मुगलसराय डिवीजन इसलिए महत्वपूर्ण है क्युकी इसी को टाइम टेबल बनना होगा, रखने का व्यवस्था करना होगा और अन्य संसाधनों को भी उपलब्ध कराना होगा । अगर सब कुछ ठीक रहा तो , जल्द ही यह ट्रेन सासाराम से शुरू हो जाएगी ।

फ्लाईओवर पर ट्रेन दौड़ानेवाला देश का पांचवा शहर होगा सासाराम

Eailway Station Sasaram Bihar 2021
Railway Station sasaram in 2021

फ्लाईओवर पर ट्रेन दौड़ने वाला देश का पांचवां स्टेशन होगा सासाराम ,जहां आरा की ओर से आने वाली ट्रेनो को गया की ओर भेजने व गया की और से आने वाली ट्रेनों को आरा की और भेजने के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पुनः शुरू होगा । रेलवे के अनुसार इससे पहले देश के चार स्टेशनों पर यह व्यवस्था है । रेलवे मैदान के अंदर इस फ्लाईओवर के कुछ पिलर अर्धनिर्मित अवस्था में कई महीनों से पड़े हुए हैं । अब फिर से काम शुरू होने की संभावना है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular