HomeSasaram2. Proudमेडिकल नीट परीक्षा में सासाराम का जलवा बरकरार , कई बच्चों ने...

मेडिकल नीट परीक्षा में सासाराम का जलवा बरकरार , कई बच्चों ने गाड़े झंडे | NEET 2020

भारत के नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा नीट (NEET 2020) में एक बार फिर सासाराम के बच्चे बच्चियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ।

दिव्यांगी का NEET 2020 में बेहतर प्रदर्शन

सासाराम के ईश्वर चंद विद्यासागर स्कूल अकादमी के दिव्यांगी ने शानदार सफलता हासिल किया है । इन्होंने सामान्य कैटेगरी अन्तर्गत कुल 724 अंको में से 642 अंक प्राप्त किया है ।


daksha
**Advertisement

सासाराम के रायपुर चोर उच्च विद्यालय के प्राचार्य राजेश नारायण सिंह और अंजू सिंह की सुपुत्री है दिव्यांगी ।


keerana
**Advertisement

इनके दादा जी जगदीश नारायण सिंह और रामप्रवेश सिंह ईश्वर चंद विद्यासागर स्कूल अकादमी के ही प्रबंधक है ।

डीएवी के बच्चियों ने सफलता हासिल किया

स्थानीय डीएवी स्कूल से सभ्यता पांडे, मोनिषा, अमीषा, ऋचा, प्रतिज्ञा एवं स्नेहा ने सफलता हासिल किए है ।


Ranjan Physics Classes Sasaram
**Advertisement

शिक्षक रवि पांडेय ने बताया कि इनके सफलता से डीएवी स्कूल परिवार  में खुशी की लहर है ।

एबीआर फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने भी सफलता प्राप्त किया

एबीआर फाउंडेशन स्कूल के शितांश कुमार और मंशिका
एबीआर फाउंडेशन स्कूल के शितांश कुमार और मंशिका

सासाराम के एबीआर फाउंडेशन स्कूल के शितांश कुमार और मंशिका कुमारी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल किया है । विद्यालय के सचिव पृथ्वीपाल सिंह जी ने बताया की शितांस ने सामान्य कैटेगरी अन्तर्गत 3454 रैंक प्राप्त किया है, जबकि मंशीका ने अनुसूचित जनजाति अन्तर्गत 5289 रैंक प्राप्त किया है ।

banner

इन दोनों विद्यार्थियों के सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है ।

विजया ने सफलता प्राप्त किया

 

महावीर स्थान सासाराम निवासी अधिवक्ता रामाकांत तिवारी जी की सुपुत्री विजया ने सामान्य कैटेगरी से 1403 रैंक प्राप्त किया है । विजया ने वाराणसी से नीट परीक्षा की तैयारी किया है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular