HomeSasaram1. Newsसासाराम के लाल ने घर रह कर ही निकाल लिया IIT |...

सासाराम के लाल ने घर रह कर ही निकाल लिया IIT | सासाराम के कोचिंग देने लगे आईआईटियन | IIT Results 2020

आईआईटी के रिज़ल्ट आ चुके हैं (IIT Results 2020) | “जहां चाह वहां राह ” इन पंक्तियों को चिर्तार्थ किया है बिहार के छोटे से शहर सासाराम के राज गुप्ता ने । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लोग न जाने कहां कहां जाते हैं , लेकिन यह भी सत्य है कि बाहर जा कर पढ़ने का मौका सभी को नसीब नहीं होता । बहुत सारे ऐसे लोग भी होते हैं जिनके हालात उन्हे , घर की चौखट लांघने का परमीशन नहीं देते है ।

राज इसी कैटेगरी से हैं , ये उन छात्रों में से हैं जिन्होंने अपने पास मौजूद संसाधनों का भरपूर उपयोग करके अपने मेहनत के दम पर आईआईटी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक किया है ।

राज अपने सफलता का श्रेय अपने कोचिंग संस्थान को देते हैं । राज सासाराम के ही दक्षणा क्लासेज में पढ़ाई करते थें । राज का रैंक 5000 के करीब है, आपको बताते चलें कि 15000 बच्चों को आईआईटी लेता है । इन्होंने स्थानीय डीएवी से मैट्रिक तथा प्रज्ञा निकेतन से 12 वीं किया है ।

राज बताते हैं की , उनके सफलता में उनके गुरुओं ने भी कठिन परिश्रम किया है । किसी भी सफलता के लिए , एक अच्छे गुरु का होना बहुत जरूरी होता है ।

दक्षणा क्लासेज हर वर्ष आईआईटियन दे रहा है

सासाराम के नयका गांव स्थित दक्षणा क्लासेज , पिछले 5 वर्षों से सासाराम में ऑपरेट हो रहा है । वर्ष 2015 में शुरू होने वाला संस्थान , अपने जन्म के साथ ही देश को आईआईटियन देना शुरू कर दिया था ।

परफॉर्मेंस एनालिसिस

Fotor 160193594185490
iitian’s
  • 2015 : में विजय कुमार ने आईआईटी क्रैक किया था ।
  • 2016 : में श्याम ने आईआईटी क्रैक किया था । श्याम अभी आईआईटी चेन्नई में हैं ।
  • 2017 : में अमृत कुमार ने बेहतरीन अंको के साथ मेंस क्वालीफाई किया था , इसलिए इन्हे एनआइटी मिला । अमृत अभी एनआइटी सिक्किम में हैं ।
  • 2018 : में आकाश चन्द्रा ने आईआईटी क्रैक किया था ।
  • 2019 : में प्राशु शर्मा ने आईआईटी क्रैक किया था ।

कौन कौन से सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं  ? | IIT Results 2020 

दक्षणा क्लासेज में साइंस के सभी सब्जेक्टों की पढ़ाई होती है । इसमें मैथ, बायोलॉजी,केमेस्ट्री और फिजिक्स शामिल है । संचालक बताते हैं की यहां पर नीट और जेईई की तैयारी कराई जाति है ।

किस क्लास की पढ़ाई होती है ?

दक्षणा क्लासेज के मिथलेश जी बताते हैं कि, दक्षणा क्लासेज में क्लास 9 वीं से लेकर क्लास 12 वीं तक की पढ़ाई होती है । इसमें एकेडमिक्स और प्रतियोगी परीक्षाएं ( Medical + Engineering ) दोनों की तैयारी कराई जाति है ।

कहां है दक्षणा क्लासेज ?

IIT Results 2020
Office

दक्षणा क्लासेज सासाराम के नयका गांव ( धर्मशाला रोड के पास ) में स्थित है । सुदर्शन हुंडा के शो रूम के बगल वाली गली में दूसरे मकान के दूसरे मंजिल पर स्थित है ।

कौन कौन हैं शिक्षक ? क्या है इनकी खासियत

Fotor 160193602163212
Class Room

एस.के पांडेय सर : 25 वर्षों का टीचिंग एक्सपीरिएंस रखने वाले पांडेय जी, अपने समय के रोहतास जिले के डेहरी स्थित प्रतिष्ठित फ्लेम इंस्टीट्यूट के hod रह चुके हैं । मुंबई, इंदौर, ग्वाहाटी, भोपाल और रांची में टीचिंग करने का लंबा अनुभव रहा है ।

केमिस्ट्री के स्पेशलिस्ट अनंत राय सर हैं ।
बायोलॉजी के स्पेशलिस्ट अखिलेश कुमार सर हैं ।

कितने घंटो की होती है क्लास ?

दक्षणा क्लासेज के मिथलेश जी बताते हैं कि , बच्चों को अधिक से अधिक लाभ देने के उद्देश्य से उनके यहां हर क्लास 1.5 घंटो की होती है ।

क्या है उद्देश्य ?

दक्षणा क्लासेज के मिथलेश जी बताते हैं कि उनका सपना कोटा , विशाखापट्टनम के तर्ज पर सासाराम को एजुकेशन हब के रूप में खड़ा करने का है ।

बिहार एक लैंड लॉक्ड स्टेट है, इंडस्ट्रीज यहां नहीं है लेकिन एजुकेशन हब के रूप में विकसित करके बिहार का रेवेन्यू सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्टर को ठीक किया ही जा सकता है । बिहार को बदलने के लिए , “सरकार के भरोसे मत बैठिए, क्या पता सरकार आपके भरोसे बैठी हो ?”

गरीब छात्रों के लिए फ़्री एजुकेशन

दक्षणा क्लासेज के मिथलेश जी बताते हैं कि , उनकी आर्थिक स्थिति दुरुस्त हो जाएगी तो गरीब छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था किया जाएगा । फ़्री एजुकेशन भारत जैसे देश की सबसे बड़ी जरूरत है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular