HomeSasaram1. Newsसासाराम में 6.50 करोड़ से बना बिहार का पहला आधुनिक खेल भवन अंतिम...

सासाराम में 6.50 करोड़ से बना बिहार का पहला आधुनिक खेल भवन अंतिम चरण में | Khel Bhavan

सासाराम के फजलगंज में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बनने वाला खेल भवन (Khel Bhavan) अंतिम चरण में पहुंच गया है । सासाराम के प्रतिभाओं को निखारने और उन्हे उचित एन्वारमेंट मुहैया कराने के उद्देश्य से इस भवन का निर्माण हुआ है ।

तीन मंजिला है इमारत | 3 Floor Khel Bhavan  

khel bhawan sasaram
khel bhawan sasaram

इस खेल भवन का इमारत तीन मंजिला है । तीन मंजिला इमारत में विभागीय अधिकारी का दफ्तर , इंडोर, रिसेप्शन कक्ष समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगे।

daksha
**Advertisement

पहले मंजिल पर : रिसेप्शन, गार्ड रूम, इंडोर व जेनरेटर कक्ष होगा ।

दूसरे मंजिल पर : दूसरा इंडोर, हॉल, चेंजिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं होगी।

तीसरे मंजिल पर : अन्य अधिकारी के दफ्तर, स्टोर रूम व अन्य व्यवस्था होगा ।

और क्या क्या सुविधाएं होंगी ?

banner

आपको बताते चलें कि अंतिम चरण में पहुंच चुके खेल भवन में आधुनिक तकनीक का मल्टी जिम, प्रतियोगिता सेन्टर, एरोबिक हाॅल, कुश्ती, ताइक्वांडो एरिना, कांफ्रेंस हाॅल, टेबल टेनिस आदि खेलो की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

खेल पदाधिकारी,रोहतास का कार्यालय भी इसी भवन में मौजूद होगा । खेल भवन में जिम एवं अन्य सभी केंद्र पूर्ण रूप से आधुनिक उपकरण युक्त होंगे।

शौचालय की व्यवस्था

keerana
**Advertisement

इस खेल भवन में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग सेपरेट शौचालयों की व्यवस्था हुई है ।

कहां है यह खेल भवन ?

स्थानीय न्यू स्टेडियम , फजलगंज के परिसर के अंदर यह भवन स्थित है ।

IMG 20200918 WA0010 compress44 1
**Advertisement

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत नए भवन को मल्टीपरपस हॉल के पीछे बैडमिंटन कोट के पास बनाया गया है ।

बिहार का पहला खेल भवन

आपको बताते चलें कि करीब 1.5 -2 वर्ष पूर्व सासाराम और पूर्णिया में खेल भवन स्वीकृत हुए थें । जिसमे तकनीकी कारणों के चलते पूर्णिया खेल भवन में उसी समय विलम्ब हो गया था । 6.50 करोड़ से निर्मित , सासाराम का खेल भवन सूबे का पहला खेल भवन है ।

 

 

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular