HomeRohtasNewsदशरथ मांझी ने पहाड़ काटा तो इन्होंने क्वारंटाइन सेंटर बना डाला |...

दशरथ मांझी ने पहाड़ काटा तो इन्होंने क्वारंटाइन सेंटर बना डाला | Villagers Made Own Quarantine Centre

इस कोरोना काल में करगहर के जलालपुर के कल्याण समिति ने एक प्रशंसनीय कार्य किया है । जलालपुर में सरकारी तौर पर क्वारंटाइन सेंटर नहीं था तो गाँव के प्रवासियों के लिए, मध्य विद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर में परिवर्तित कर दिया गया । कल्याण समिति द्वारा खाने-पीने से लेकर साबून एवम् मास्क वगैरह की व्यवस्था की गई । दोनों समय आयुर्वेदिक काढ़ा भी उनलोगों को पिलाया जा रहा है । आज 50 से ज्यादा लोग वहाँ क्वारंटाइन हैं और खुशीपूर्वक रह रहे हैं ।

दशरथ मांझी ने पहाड़ काटा तो इन्होंने क्वारंटाइन सेंटर बना डाला | Villagers Made Own Quarantine Centre

कल्याण समिति, जलालपुर , करगहर, रोहतास (बिहार) अपने गठन (1 जूलाई 2016) के समय से ही अपने गाँव के लोगों के लिए कई  परोपकारी एवम् कल्याणकारी कार्य करती आ रही है जैसे वृद्ध, विधवा, विकलांग को प्रति माह आजीवन आर्थिक सहायता प्रदान करना, दुर्घटना से मृत्यु को प्राप्त लोगों के निर्धन परिजनों को दस हजार रूपये की सहायता देना , स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के लिए निर्धन परिवारों को आर्थिक सहयोग करना आदि । इस संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कण्डेय मुनि सिंह हैं जो बैंक ऑफ बड़ौदा में चीफ मैनेजर हैं । कोषाधिकारी के रूप में श्री अमित कुमार सिंह (रेलवे में लोको पायलट) और श्री अमृतेश सिंह (बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर) कार्य कर रहे हैं । निखिल आदित्य ( कैमूर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक है ) को छोड़ के सभी सदस्य गाँव के नौकरी करने वाले लोग हैं ।  सभी सदस्य अपने वेतन का एक छोटा-सा अंश समिति के खाते में हर महीने जमा कर देते हैं जिससे समिति कल्याण का कार्य करती है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular