HomeSasaram1. Newsईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से - Sasaram...

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से – Sasaram Ki Galiyan

खुशियां बांटने की चीज है , इसी को जीवन मंत्र बना चुके हैं शहर के युवक ।  करोना महामारी से बचाव के लिए किए गए लॉकडॉउन से उत्पन हुए भुखमरी, बेरोजगारी जैसे समस्यायों से निपटने के लिए देश के कई मानवता वादी संगठने कई कई दिनों से जमीन पर लगी हुई हैं ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

सासाराम के चन्द्रगुप्त मौर्या सेवा समिति नामक सामाजिक संगठन रात 2 बजे तक सेवा पहुंचा रहा है , जो कि अपने आप में हैरान करनेवाला बात है ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

कई तरह की सेवाएं संगठन द्वारा बहुत बड़े स्तर अंजाम दिया जा रहा है । कहीं महंगी हो चुकी हरी सब्जियां , फल मुफ्त बांटे जा रहे हैं तो , कहीं पका हुआ खाना बांटा जा रहा है । संगठन द्वारा कपड़े भी बांटे जा रहे है ।

प्रवासियों के साथ शहरवासियों की भी सेवा की जा रही है ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

चन्द्रगुप्त मौर्य सेवा समिति के द्वारा नेशनल हाइवे 2,ग्राम बलथुआ जी टी रोड, आरा रोड लालगंज में स्टाल लगाकर दिनभर खाना खिलाया जाता है, जबकि रात्रि 2 बजे तक लागातार घूम घूम कर  प्रवासी मजदूर भाइयो की सेवा की जा रही है ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

रात्रि में विषेश रूप से ऑफिस चौराहा ,धर्मशाला,बौलिया रोड में भूखे और असक्षम लोगों को खाना खिलाया जा रहा है । न्यू स्टेडियम में कभी कभी फल का वितरण हुआ है ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

ग्राम बेलाढ़ी और उचित पुर में गरीब जरूरत मन्द लोगो के बीच कपड़ा और सेवई का भी वितरण किया गया है ।

ईद स्पेशल थाली

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के जरूरतमंदों को स्पेशल थाली परोशा जा रहा है , जिसमे मुख्य रूप से सेवइयां तथा अन्य मिष्ठान शामिल रह रहे है ।

मौका ! मौका ! मौका !

आम लोगों के लिए भी सहयोग का द्वार लोगों के अनुरोध पर खोल दिया गया है । संगठन से जुड़े रविन्द्र जी ने बताया की 84 098  92947 पर फोन करके , आम लोग भी अपने समर्थ अनुसार भोजन या अन्य चीजों का दान कर सकते हैं ।

ईद की गरीब पार्टी, सासाराम के युवकों के तरफ से

घर के पुराने कपड़े भी इन्हे दिया जा सकता है, ये लोग उसको पहनने लायक बना कर जरूरतमंदों तक पहुंचा देंगे । यह इनिशिएटिव सच में काबिल ए तारीफ है । “सासाराम की गलियां” संगठन चन्द्रगुप्त मौर्य सेवा समिति के सभी सदस्यों के सेवा के जज्बे को सलाम करता है ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular