HomeSasaram2. Proudसासाराम का बेटा बना बिहार टॉपर , सब्जी बेचता था मेट्रिक टॉपर...

सासाराम का बेटा बना बिहार टॉपर , सब्जी बेचता था मेट्रिक टॉपर | Bihar Matric topper 2020

बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित हो चुका है ,और इस बार 96.20 फीसदी अंकों के साथ हिमांशु राज़ ने बाज़ी मारा है । हिमांशु सासाराम के नटवार के रहने वाले हैं । जनता उच्च विद्यालय तेनुअज के छात्र हैं हिमांशु । हिमांशु को कुल 481 अंक प्राप्त हुए हैं मैट्रिक परीक्षा में और 96.2 % .

सब्जी भी बेचा हिमांशु ने ,आर्थिक स्थिति खराब

हिमांशु एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं । इनके पिता जी पट्टे पर दूसरे का खेत लेकर खेती करते हैं और ट्यूशन शिक्षक भी है । हिमांशु अपने पिता जी के साथ सब्जी भी बेचते थें ।  आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कई बार ,पढ़ाई लिखाई में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा हिमांशु को । लेकिन , पढ़ाई ही एक रास्ता है दोजख के जिंदगी से बाहर निकलने का, इसलिए तमाम कठिनाइयों और संघर्षों के साथ पढ़ाई लिखाई जारी रखा हिमांशु ने । 
सासाराम का बेटा बना बिहार टॉपर , सब्जी बेचता था मेट्रिक टॉपर | Bihar Matric topper 2020
हिमांशु ने  “सासाराम की गलियां” को बताया कि , पढ़ाई में मां,पिता जी और उनके शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला है । बिना इनके सपोर्ट के यह मुकाम पाना मुश्किल था । हिमांशु जल्द ही “सासाराम की गलियां” फेसबुक पेज पर भी लाईव आएंगे । हिमांशु ने बताया कि स्कूल के अलावा एक कोचिंग करते थे। पिताजी भी ट्यूशन टीचर हैं और वह भी रोज गाइड किया करते थे। 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सपना 

साइंस स्ट्रीम से 12 वीं करने के बाद , हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं ।  “सासाराम की गलियां ” संगठन के तरफ से हिमांशु को शुभकामनाएं और प्यार । हिमांशु “सासाराम की गलियां” फेसबुक पेज पर लाईव आएंगे । जब आएंगे तो बता दिया जाएगा ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular