HomeSasaram6. issuesडेहरी में मस्त आधुनिक पार्क बन रहा है, सासाराम नगर परिषद कब...

डेहरी में मस्त आधुनिक पार्क बन रहा है, सासाराम नगर परिषद कब देगा ऐसा तौफा ? | Dehri Anicut Park

जिला रोहतास के सुंदर शहर डेहरी ऑन सोन के एनिक्ट में इस बार बिहार के सबसे स्वक्ष नगर पालिका का गौरव प्राप्त कर चुके डेहरी नगर पालिका द्वारा आधुनिक पार्क (Dehri Anicut Park) का निर्माण किया जा रहा है । पार्क निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है ।

डेहरी का पार्क शानदार होगा

इस पार्क में बच्चों के लिए झूले और नवयुवकों के लिए जिम बन रहा है ।

Dehri Anicut Park

वृद्धों के लिए भी विशेष व्यवस्था किया जा रहा है, इनके बैठने के लिए और हलके फुल्के व्यायामों की व्यवस्था की जाएगी ।

IMG20200927155612
footpath

पार्क के चारो तरफ पैदल टहलने वालों के लिए फुट पाथ निर्माण किया जा रहा है ।

आधुनिक होगा पार्क

सुरक्षा के लिए गार्ड , लाइट , म्यूजिक सिस्टम , हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे सहित शौचालय और स्वक्ष पानी की भी व्यवस्था होगी ।

IMG20200927155546

 

 

इस पार्क से डेहरी के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा, शहर के सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे ।

सासाराम नगर पालिका के सामने शहरवासी सरेंडर

गंदगी, कुव्यवस्था, सड़क जाम के लिए कुख्यात सासाराम नगर पालिका ने शहर के लिए क्या किया है ? यह सोच कर लोग निराश और हताश हो जाते हैं ।

daksha
**Advertisement

कुछ वर्षों पहले मुख्य रोड पर लाइटें भी लगी थीं, वो लाइटें कब शोभा की वस्तु बन गई किसी को कुछ पता ही नहीं चला ।

जिला मुख्यालय में रेवेन्यू अधिक , सुविधाएं शून्य

सासाराम जिला मुख्यालय है, यहां की आबादी भी अधिक है । जाहिर सी बात है कि रेवेन्यू भी अधिक है ।

Aditya traders
**Advertisement

 

इसके वावजूद शहर में ढ़ंग का एक भी पार्क नहीं है ।

नेहरू पार्क पूर्व की कमाई है, अभी की नहीं

नेहरू पार्क में काम जरूर चल रहा है , लेकिन वो तो पुराना है । उस समय के टैक्स और रेवेन्यू से वो बना था , ठीक भी है । लेकिन टैक्स तो अभी भी लगते है , रेवेन्यू अभी भी आते है, तो काम अब क्यूं नहीं होते ? नय जनप्रतिनिधियों ने क्या किया ? इतिहास उन्हे कैसे और क्यूं याद रखेगा ?

keerana
**Advertisement

शहर का फैलाव हो चुका है , नेहरू पार्क जब बना था तो उस समय के जरूरतों के हिसाब से बना था । अब शहर का आकार बढ़ा है, जरूरतें बढ़ी है , टैक्स बढ़े हैं तो सुविधाएं क्यूं नहीं ?

शेरशाह पार्क भी किसी काम का नहीं

शेरशाह मकबरे के ठीक सामने स्थित यह पार्क पिछले कई वर्षो से बन्द पड़ा है । इसके अंदर कोई व्यवस्था नहीं है ।
20 वर्ष पहले इसमें भी झूले हुआ करते थें , लेकिन सब ख़तम हो गया ।

banner

दोबारा झूले तो नहीं लगे, उल्टा पार्क ही बन्द हो गया । वैसे यह पार्क भारत सरकार के पुरातत्व विभाग का है , नगर परिषद का नहीं ।

टैक्स देने के वावजूद , शहरवासी अभाव में रहने को मजबुर

सासाराम शहर घनी आबादी वाला शहर है । व्यापार और बाजार भी बड़े हैं । टैक्स देने वाले जब ज्यादा होते हैं तो रेवेन्यू भी ज्यादा आता है । अपने आस पास के औरंगाबाद, बक्सर, डेहरी जैसे शहरों को आगे बढ़ता देख कर , यहां के बुद्धिजीवियों में भी सकारात्मक उम्मीदें जागृत होती है ।

IMG 20200918 WA0010 compress44 1

लेकिन अफसोस , की यहां पर कोई सुनवाई नहीं है । “अंधेर नगरी चौपट राजा ” पंक्तियों को यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारी चिरतार्थ करते नजर आते हैं ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular