HomeSasaram1. Newsफेक फेसबुक आईडी बना कर लड़की बदनाम करने वाला अरमान अली को...

फेक फेसबुक आईडी बना कर लड़की बदनाम करने वाला अरमान अली को 14 महीने बाद पुलिस ने दबोचा, 2 एंड्रॉयड फोन भी जप्त | Fake facebook account creator arman ali catched by dawath police

लड़की का फेक फेसबुक एकाउण्ट बनाकर सोशल मीडिया पर आपतिजनक फोटो वायरल /पोस्ट कर रहा था । 14 महीने के रिसर्च के बाद साइबर अपराधी अरमान अली को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को जानकारी मिली कि अरमान अली अपने घर पर है । दावथ पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद चतरा गांव में जलामु दर्जी के घर छापेमारी कर उसके बेटे अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया । एसपी आशीष भारती ने कहा कि साइबर अपराध के मामले में महिलाएं निर्भिक हो शिकायत करें । साइबर टीम की ओर से चिन्हित कर अवश्य कार्रवाई जरूर की जाएगी।

जिला रोहतास के दावथ थाना में फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लड़की के फोटो वायरल करने वाले साइबर अपराधी अरमान अली को रोहतास पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया ।

14 महीने पहले हुआ था एफआईआर

इस संबंध में 3 फरवरी 2021 में दावथ थाना में मामला दर्ज किया गया था। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर दावथ थाना काण्ड सं0-19/21, दिनांक -03.02.2021, धारा-504 /509 भा0द0वि0 एवं 67 आई0टी0 एक्ट दर्ज किया गया था।

14 महीने बाद पुलिस को सफलता

इस तरह 14 महीने के रिसर्च के बाद साइबर अपराधी अरमान अली को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आपको बताते चलें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद एसपी अशीष भारती ने साइबर टीम और दावथ थानाध्यक्ष की एक संयुक्त टीम बनाया था ।

वाज्ञानिक अनुसंधान से चिन्हित हुआ अरमान अली

मो0 अरमान अली, पे०-जलामु दर्जी, सा0-चतरा, थाना-दावथ, जिला-रोहतास का एक साईबर अपराधकर्मी लड़की का फेक फेसबुक एकाउण्ट बनाकर सोशल मीडिया पर आपतिजनक फोटो वायरल /पोस्ट कर रहा था । वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान दावथ थाना क्षेत्र के चतरा गांव के अरमान अली को फेक आईडी बनाने वाले साइबर अपराधी के रूप में चिन्हित किया गया ।

छापेमारी कर लड़की बदनाम करने वाले अरमान को दबोचा पुलिस ने

पुलिस को जानकारी मिली कि अरमान अली अपने घर पर है । दावथ पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद चतरा गांव में जलामु दर्जी के घर छापेमारी कर उसके बेटे अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया ।

अरमान खान के पास 2 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद 

फेसबुक पर फेक अकाउंट बना कर लड़की बदनाम करने वाले अरमान अली के पास से  2 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद
फेसबुक पर फेक अकाउंट बना कर लड़की बदनाम करने वाले अरमान अली के पास से 2 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद

आपको बताते चलें की फेसबुक पर फेक अकाउंट बना कर लड़की बदनाम करने वाले अरमान अली के पास से फेक आईडी बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल मिले हैं । ये दोनों फोन भी जब्त कर लिए गए।

एसपी का महिलाओं से अपील

एसपी आशीष भारती ने कहा कि साइबर अपराध के मामले में महिलाएं निर्भिक हो शिकायत करें । साइबर टीम की ओर से चिन्हित कर अवश्य कार्रवाई जरूर की जाएगी। महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने हेतु रोहतास पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। स्कूल/कॉलेज,/ बाजार इत्यादि में महिला सुरक्षा हेतु महिला सिपाही / पदाधिकारियों द्वारा विशेष गश्ती किया जा रहा है।

एसपी आशीष भारती
एसपी आशीष भारती

इसके अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है। महिला की सुरक्षा एवं साईबर अपराध से संबंधित मामले में रोहतास पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। आम जनों से अपील है कि इस तरह के मामले प्रकाश में आने पर तुरंत रोहतास पुलिस से संपर्क करे।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular