HomeSasaram1. Newsसासाराम में 16 मई से शुरू हो जाएगा करोना टेस्टिंग, आत्मनिर्भर बनेगा...

सासाराम में 16 मई से शुरू हो जाएगा करोना टेस्टिंग, आत्मनिर्भर बनेगा सासाराम ! अच्छी खबर …!!

अभी तक सासाराम के लोगों को करोना टेस्टिंग के लिए पटना पर निर्भर रहना पड़ता था । सासाराम में मरीजों का सैंपल निकाल कर ,टेस्टिंग के लिए पटना भेजा जाता था। इस प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से लंबा समय बर्बाद होता था और पटना के टेस्टिंग मशीन पर भीड़ का दबाव भी बहुत ज्यादा था । लेकिन अब सासाराम के लिए राहत भरी खबर है । सदर अस्पताल सासाराम में इसी 16 मई से करोना का टेस्टिंग शुरू हो जाएगा । टेस्टिंग के लिए टूनॉट मशीन परसो दिन से काम करना शुरू कर देगा।  फिर भी स्पेशल केस में पटना जाएगा सैंपल, वेरिफिकेशन के लिए ।

किनका सैंपल पटना जाएगा ? स्पेशल केस क्या है ?

जिन मरीजों का सासाराम के टेस्टिंग मशीन में रिपोर्ट पॉजिटिव आएगा , उनका सैंपल वेरिफिकेशन (क्रॉस चेक) के लिए पटना जाएगा ।  जिनका करोना रिपोर्ट नेगेटिव आएगा ,उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए पटना नहीं भेजा जाएगा ।  आपको बताते चलें कि, स्वास्थ विभाग द्वारा सैंपल टेस्टिंग मशीन के इंस्टालेशन के लिए सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल सेंटर में बने क्वारांटाइन सेंटर एंड आइसोलेशन वार्ड को चिन्हित किया गया है । सिविल सर्जन डॉ जनार्दन शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही स्वास्थ विभाग द्वारा मशीन लगाने की मंजूरी मिल गई थी । उसके बाद सब तैयारियों में जुट गए थे ।

हमने भी आपको पहले ही बताया था !!

सासाराम में 16 मई से शुरू हो जाएगा करोना टेस्टिंग, आत्मनिर्भर बनेगा सासाराम ! अच्छी खबर ...!!
हमने भी आपको पहले ही बताया था !!
“सासाराम की गलियां” के सभी सदस्यों को यह खबर हमने पहले ही बता दिया था । कुछ दिनों पहले हमने फेसबुक पेज पर यह जानकारी आपके साथ शेयर किया था ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular