HomeSasaram1. NewsPM मोदी के जन्मदिन पर मिला सासाराम को पुणे जसीडीह ट्रेन ठहराव...

PM मोदी के जन्मदिन पर मिला सासाराम को पुणे जसीडीह ट्रेन ठहराव का तौफा | New Pune jasidih Train stoppage at sasaram

कल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा नगरी देवघर के जसीडीह को नई ट्रेन का तौफा मिला है। बाबाधाम के अलावा अन्य जगहों को भी इस तौफे का छोटा हिस्सा मिलेगा , सासाराम भी उन जगहों में शामिल है ।

नई ट्रेन देवघर(जसीडीह)-पुणे वाया गया वीकली एक्सप्रेस का परिचालन 27 सितंबर से होगा । रेल मंत्री जसीडीह में वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे । इस ट्रेन के चलने पर बाबा नगरी से महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी ।

Advertisement**
Advertisement**

सासाराम में भी यह ट्रेन रुकेगी | New Pune jasidih Train stoppage at sasaram

पुणे-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (11427) पुणे से शुक्रवार की सुबह 06:10 बजे खुलेगी, जो अगले दिन यानी शनिवार को सुबह 07:40 बजे सासाराम स्टेशन पर ठहराव करते हुए शाम 03:45 में जसीडीह पहुंचेगी ।

Royal Crockery Sasaram
Advertisement**
WhatsApp Image 2021 03 06 at 10.10.52 PM
Advertisement**

जबकि जसीडीह-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (11428) जसीडीह से रविवार की रात 08.25 बजे खुलेगी, और सासाराम स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन यानि मंगलवार सुबह 09.40 बजे पुणे पहुंचेगी ।

शहरवासियों में खुशी की लहर

ट्रेन के शुरू होने पर पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन के कुंडल सिंह, जावेद अख्तर ,श्याम सुंदर पासवान, ऋतुराज, जयप्रकाश नारायण, पतंजलि मिश्रा ,धनंजय मेहता सूर्यनाथ सिंह एवं आलोक सिंह एवं मोहम्मद फैयाज इत्यादि सदस्यों ने खुशी जाहिर कर रेलवे बोर्ड एवं जोनल अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है । 

पुणे-जसीडीह ट्रेन में सुविधाएं

New Pune jasidih Train stoppage at sasaram
Time Table Of Pune Jasidih Train

पुणे-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस में 06 सेकेंड सीटिंग , 08 स्लीपर , 05 थर्ड एसी तथा 01 सेकेंड एसी 1 एवं 02 एसएलआर कोच होंगे ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular