HomeSasaram1. Newsशेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया E-Commerce एप | MrGrofer App

शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया E-Commerce एप | MrGrofer App

सासाराम अनुमंडल के शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के अंकित और चंदेश्चर ने ऑनलाइन डिलीवरी का मोबाइल एप MrGrofer ( pronounciation mister grofer) तैयार किया है । इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सासाराम के चुनिंदा रेस्टोरेंट्स , केक शॉप्स और किराना स्टोरों से प्रोडक्ट्स का ऑर्डर कर सकते हैं , यह ऑर्डर उन्हें होम डिलीवरी के तहत एप के डिलेवरी ब्वॉयज द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ।

डेहरी में भी यह सुविधा

सासाराम के अलावा डेहरी ऑन सोन में भी इस एप द्वारा सर्विस दिए जा रहे हैं ।

15 से 30 मिनट में डिलीवरी

MrGrofer App
MrGrofer App

एप संचालक किसी भी ऑर्डर को नॉर्मली 15 से 30 मिनट में आपके घर तक डिलीवर करने का दावा करते हैं। उन्होंने बताया कि इनकी सेवाएं सासाराम के शहरी इलाकों में उपलब्ध है ।

क्या करना होगा ?

एप को उपयोग करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर MrGrofer App सर्च करने से एप मिल जाएगा । उसके बाद इंस्टाल करना होगा । इंस्टाल करने के बाद एप का उपयोग किया का सकता है ।

कौन हैं एप बनाने वाले

WhatsApp Image 2021 04 07 at 11.09.13 AM

अंकित और चंद्रेश्वर ने इस एप को अपने कड़ी मेहनत से तैयार किया है । अंकित कंप्यूटर साइंस ब्रांच के फाइनल ईयर के छात्र है जबकि चंद्रेश्वर ने EEE ब्रांच से बीटेक का डिग्री पिछले वर्ष पूरी कर चुके हैं । दोनों लोग शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र और पूर्व छात्र ( क्रमशः) हैं ।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular