HomeSasaram1. Newsकरोना को देखते हुए सासाराम में चलेगा, Vitamin A का खुराक पखवारा

करोना को देखते हुए सासाराम में चलेगा, Vitamin A का खुराक पखवारा

करोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 9 महीने से लेकर 5 वर्ष के आयु वाले बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए 16 से 19 तारीख तक छमाही खुराक पखवारा चलेगा । स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने डीएम और सिविल सर्जन को पत्र लिख कर कार्यक्रम के लिए जिला ,ब्लॉक और गांव स्तर पर विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया है ।

प्लानिंग के साथ चलेगा अभियान

गांव और शहर के लिए अलग अलग प्लान बनाया जाएगा । आशा के कार्य क्षेत्रों के अन्तर्गत सभी टोलों और वार्डों को चिन्हित किया जाएगा । आपको बताते चलें कि, आशा के कार्य क्षेत्र को वितरण केंद्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा । इससे यह मालूम करने में सहूलियत होगा कि उनके क्षेत्र में 5 वर्ष से लेकर 9 महीने तक के कितने बच्चे हैं ।

Ranjan physics classes,sasaram
**Advertisement

बच्चों को खुराक पिलाने के लिए आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन घर घर घूमेंगी । खुराक पिलाने के बाद एमसीपी कार्ड तथा विटामिन ए के टैलीसीट पर अंकित करना होगा ।

करोना के नियमों का पालन करना होगा

घर घर खुराक पिलाने जाने के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं को करोना प्रोटोकॉल पालन करना पड़ेगा ।

PicsArt 08 30 01.45.23

बच्चों को खुराक पिलाने से पहले अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करना पड़ेगा । इसके अलावे मास्क और ग्लोब्स का उपयोग करना भी जरूरी है ।

Aditya Traders Rohtas
**Advertisement

आपको बताते चलें कि , आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विटामिन ए का खुराक पिलाते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करना अनिवार्य है ।

कंटेनमेंट ज़ोन में क्या होगा ?

कंटेनमेंट ज़ोन में यह कार्यक्रम नहीं चलेगा । इन क्षेत्रों में कोई गतिविधि नहीं होगी । विटामिन ए के खुराक को सिर्फ कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर के 9 महीने से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाया जाएगा।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Your City. Your Stories. Your Voice. Rooted in the heart of Sasaram, Sasaram Ki Galiyan brings local stories, unheard voices, and news that matters—from the streets of Sasaram to the heart of India. Rooted in Sasaram. Connected to the Nation.
- Advertisment -spot_img

Most Popular